
hina khan and kriti kharbanda
कहना गलत नहीं होगा की जब से बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट हिना खान ने साउथ की एक्ट्रेसेज के वजन को लेकर बिग बॅास में मजाक उड़ाया है वे लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस विवाद में फंसने के बाद से अब हिना सभी साउथ एक्ट्रेसेज का निशाना बन गई हैं। बात यहां तक बड़ गई है की एक हीरोइन तो इस मुद्दे पर हिना को जोरदार थप्पड़ मारना चाहती हैं।
जी हां फिल्म शादी में जरूर आना की एक्ट्रेस कीर्ति खरबंदा ने इस मुद्दे पर हिना खान को करारा जवाब दिया है। राजुकमार राव की इस हीरोइन ने हिना के इस बयान पर कहा की,- कि मैं भी साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हूं और वेट बढ़ाना और घटाना फिल्म में रोल की डिमांड पर निर्भर करता है. इस बात का इतना इश्यू क्यों बनाना। मैं हिना खान की बहुत इज्जत करती हूं वो टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा हैं। लेकिन मुझे उनके इस बयान पर बहुत गुस्सा आया है।
इंटरव्यू के दौरान आगे बात करते हुए कीर्ति ने कहा कि साउथ की ज्यादातर एक्ट्रेस बबली लुक की हैं इसका ये मतलब नहीं कि वो मोटी या भद्दी हैं. रोल के हिसाब से तो मेल एक्टर्स को भी कई बार वेट बढ़ाना पड़ता है तो क्या आप इस बात का मजाक उड़ाएंगे। अगर हिना से फिल्म के लिए वेट बढ़ाने की बात कही गई होगी तो ये उनके रोल की डिमांड रही होगी। कीर्ति को बात करते-करते इतना गुस्सा आया कि वो बोलीं क्या मोटापा, मोटापा लगा रखा ज्यादा बोलेगी तो उधर ही दो थप्पड़ खाएगी।
बता दें ये मुद्दा तब शुरु हुआ जब बिग बॅास के एपिसोड में हिना कुछ घरवालों से साउथ की एक्ट्रेसेस के बारे में चर्चा कर रही थीं। हिना ने कहा की साउथ में हीरोइनों को बलजिंग करने के लिए कहा जाता है। मैंने दो बहुत बड़ी साउथ फिल्मों को करने से मना कर दिया था। क्योंकि मेकर्स चाहते थे कि अपना वजन बढ़ाऊं। उन्हें चाहिए था कि हीरोइन की साड़ी में पेट के पास फैट लटका हुआ दिखे।
वैसे बता दें इस विवाद पर अब तक कीर्ति के अलावा हीरोइन हंसिका मोटवानी और खुशबू सुंदर ने भी हिना को जवाब दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर हिना को आड़े हाथ लिया। हंसिका मोटवानी ने ट्विटर पर लिखा- शायद हिना खान को पता नहीं है कि बहुत से बॉलीवुड एक्टर्स ने साउथ की फिल्मों में काम किया है और कर रहे हैं। हिना खान को अपने कमेंट के लिए शर्मिंदा होना चाहिए।
Published on:
31 Oct 2017, 11:56 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.