5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या!!! प्रियांक ने किया खुलासा, आने वाले एपिसोड में शिल्पा और विकास की लड़ाई बदलेगी प्यार में…दोनों बाहर जाकर करेंगे शादी

क्या!!! प्रियांक ने किया खुलासा, आने वाले एपिसोड में शिल्पा और विकास की लड़ाई बदलेगी प्यार में...दोनों बाहर जाकर करेंगे शादी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 31 Oct 2017, 9:12 AM IST

bigg boss 11

bigg boss 11

वैसे तो जब भी बिग बॉस का कोई सीजन आता है तो उसे सुर्खियों में आने में देर नहीं लगती है। और बिग बॅास 11 में तो पहले ही दिन से हंगामे हो रहे है। हर बार वीकेंड के वार के दौरान सलमान खान कंटेस्टेंट्स की हरकतें देखकर भौंचक्के रह जाते है। बता दें हाल में इस शो में प्रियांक शर्मा की रीएंट्री हुई है। घर में दोबारा आते ही प्रियांक ने एक बार फिर सलमान को नाराज कर दिया। उनके गंदे खेल को देखकर सलमान ने वीकेंड के वार के दौरान प्रियांक की जमकर क्लास लगा दी। साथ ही सलमान ने घरवालों के बीच आए दिन के झगड़ों पर भी कंटेस्टेंट्स को खूब सुनाया। पर अब इस शो को लेकर एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी।

जी हाँ साइट पिंकविला के सूत्र के अनुसार खबर आ रही है कि घर के अंदर सभी कंटेस्टेंट सिर्फ विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को लेकर बात करने लगे हैं। इस शो के अपकमिंग एपिसोड्स में प्रियांक और हितेन विकास और शिल्पा के बीच की लड़ाई को लेकर बातचीत करते हुए नजर आने वाले है। यहाँ तक की प्रियांक कहेंगे की इन दोनों के बीच की नफरत कही प्यार में ना बदल जाए। इतना ही नहीं प्रियांक को तो यह भी लगता है कि दोनों घर से बाहर जाकर शादी भी कर लेंगे।

वैसे आपको बता दें कि घर के बाहर प्रियांक और विकास के इश्क के चर्चे खूब हो रहे है। यहाँ तक कि स्प्लिट्सविला में प्रियांक के को-कंटेस्टेंट ह्तु और आकाश चौधरी ने यह खुलासा किया है कि प्रियांक और विकास एक दूसरे से बहुत प्यार करते है। अगर इस बात में जरा सी भी सच्चाई है तो क्या प्रियांक ने अपने बचाव के लिए विकास और शिल्पा के बीच लव-एंगल लाने की कोशिश की है? अब इस बात का पता तो आने वाले एपिसोड्स में चलेगा।