5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Exclusive : ज्योति ने घर से बाहर आते ही किया बड़ा खुलासा, बिग बॉस 11 का विजेता बन सकता है ये कंटेस्टेंट

Exclusive : ज्योति ने घर से बाहर आते ही किया बड़ा खुलासा : बिग बॉस 11 का विजेता बन सकता है ये कंटेस्टेंट....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 30 Oct 2017, 4:11 PM IST

Jyoti_Kumari

Jyoti_Kumari

बिग बॉस सीजन 11 को शुरू हुए करीब एक महीना होने जा रहा है। यानी गुजरे 4 हफ्ते में पहले जुबैर खान, शिवानी दुर्गा, लुसिंडा और अब बिहार की ज्योति कुमारी घर से बाहर हुई हैं। बता दें कि प्रियांक भी घर से बाहर हुए थे लेकिन वो घर के अंदर वापस आ चुके हैं। ऐसे में अब तक चार कंटेस्टेंट्स बिग बॉस के घर से बाहर चुके हैं। बिग बॉस के घर में जहां वीकेंड वार पर कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे पर आरोप लगाते है वहीं इसी दौरान किसी एक कंटेस्टेंट को कम वोट के चलते घर से बेघर होना पड़ा। जैसे कि रविवार के एपिसोड में आपने देखा कि एक कॉमनर के तौर पर घर में कदम रखने वाली ज्योति कुमारी को आखिरकार एक महीने बाद घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

बता दें कि घर से बाहर निकलते ही ज्योति ने इस शो से जुड़े कई अनुभवों को साझा किया और साथ ही कुछ ऐसे खुलासे भी किए है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। जी हां, ज्योति ने घर से बाहर निकलते ही सपना चौधरी को इस शो में सबसे चालाक और गंदा कंटेस्टेंट का तमगा दिया। एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्योति का मानना है कि इस शो के फिनाले में तीन कंटेस्टेंट जा सकते है जिनके नाम है- विकास गुप्ता, हिना खान और शिल्पा शिंदे। इतना ही नहीं ज्योति ने तो यह भी कह दिया कि विकास इस शो के विजेता बनेंगे।

खैर देखते है कि ज्योति का ये अनुमान किस हद तक सही साबित होता है। वैसे आपको बता दें कि घर के अंदर ज्योति की विकास के साथ खूब जमती थी और यहां तक की जैसे ही ये घोषणा की गई कि ज्योति इस शो से बाहर जा रही है तो तुरंत ही विकास का रो रोकर बुरा हाल हो गया। खैर बता दें कि ज्योति बिहार के मसौढ़ी से ताल्लुक रखती हैं और वह एक आईएस ऑफिसर बनना चाहती है। वैसे खबरें यह भी है कि ज्योति इस शो में वाइल्ड कार्ड के जरिए दोबारा एंट्री ले सकती है। अब देखना होगा कि क्या ज्योति एक बार फिर से इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं। फिलहाल तो आप हमें बताइए कि क्या आपको भी लगता है कि हिना, शिल्पा और विकास इस शो के फिनाले तक जाएंगे?