5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साउथ की एक्ट्रेस के मोटापे का मजाक उड़ाने के बाद हिना खान ने अब दिल्ली की महिलाओं पर साधा निशाना

साउथ की एक्ट्रेस के मोटापे का मजाक उड़ाने के बाद हिना खान ने अब दिल्ली की महिलाओं को लेकर किया ऐसा कमेंट...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Oct 2017, 3:13 PM IST

Hina_Khan

Hina_Khan

जबसे बिग बॉस सीजन-11 की शुरूआत हुई है टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में एक संस्कारी बहू के रूप में नजर आने वाली अक्षरा यानी हिना खान का रूप बदला-बदला सा लग रहा है। हिना घर के अंदर चुप रहने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल में उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के मोटापे को लेकर कमेंट किया था जिसके बाद वह खूब ट्रोल भी हुई हैं। वही उनके कुछ साथी स्टार्स ने उनका समर्थन भी किया है। हिना का साउथ एक्ट्रेस को लेकर बातचीत का एक वीडियो इन दिनों इटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें वो साउथ की एक्ट्रेस के बारे में घरवालों के सामने काफी कुछ कहती नजर आती है। वो बिग बॉस के घरवालों के साथ मिलकर साउथ की एक्ट्रेस के बारे में काफी कुछ बोलती नजर आई थी।

इस दौरान हिना बताती है कि उन्हें साउथ की फिल्मों के कई आॅफर्स भी आए थे लेकिन उन्हें इस बात का मलाल था कि उन्होंने महेश बाबू और वेंकटेश की फिल्म को मना कर दिया था। जो बाद में जाकर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। इतना ही नहीं वो साउथ की एक्ट्रेस का मजाक उडाती है और कहती है उन्हें ऐसी हीरोइन चहिए होती है जिसका वजन बढ़ा हुआ हो। वो आगे कहती है साउथ के मेकर्स को यह चाहिए होता है हीरोइन की साड़ी में पेट के पास फैट लटका हुआ दिखे।

साउथ की एक्ट्रेस पर कमेंट कर ट्रोल हुई हिना अपनी बातों से बाज आती नहीं दिख रही। अब उन्होंने दिल्ली की महिलाओं पर निशाना साधा है। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें हिना, दिल्ली की लड़कियों के साथ आंटियों को भी शो ऑफ बता रही है। इतना ही नहीं आज वीकेंड के वार में सलमान खान ने घरवालों की क्लास लगा दी है। उन्होंने इस बार ढिंचैक पूजा को सपोर्ट किया है। साथ ही अब देखना दिलचस्प होगा की सलमान हिना के इस मोटापे वाले कमेन्ट पर कैसे उनकी क्लास लगाते है। हिना, इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। एक के बाद वो अपने लिए मुसीबतों को इनवाईट करती जा रही है। शनिवार को उन्हें साउथ की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने आड़े हाथ लिया था।