5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिग बॉस-11 : हिना खान और शिल्पा शिंदे ने सपना चौधरी को दिया ये गुप्त ज्ञान

बिग बॉस-11 : हिना खान और शिल्पा शिंदे ने सपना चौधरी को दिया ये गुप्त ज्ञान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Oct 2017, 2:31 PM IST

Sapna_Chaudhary

Sapna_Chaudhary

बिग बॉस सीजन-11 को शुरू हुए करीब एक महीना होने जा रहा है। शुरूआत से ही इस सीजन में कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते दिखाए दे रहे हैं। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी वैसे तो कई सालों से दुनियाभर में स्टेज प्रोग्राम कर लोगों को अपनी अदाओं से घायल करती आ रही हैं। लेकिन बिग बॉस में वे ऐसे रियक्ट कर रही है जैसे उन्हें किसी बात की नॉलेज नहीं। फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर सपना की नॉलेज को जानने के बाद ये कहा जाए तो कोई अचम्भा नहीं होगा कि बिग बॉस सीजन-11 के कुछ कंटेस्टेंट्स को बाहर आकर फिजिकल रिलेशनशिप की जानकारी की बहुत जरूरत है। सपना को इस बात का भी पता नहीं कि कंडोम सिर्फ पुरुषों के लिए नहीं बल्कि महिलाएं भी इसका प्रयोग करती है। सपना के अलावा बात की जाए बिहार की ज्योति की तो वो एक गांव से बिलोंग करती है ऐसे में उनका फिजिकल रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछना मुनासिफ था लेकिन यह क्या सपना चौधरी को भी कंडोम के बारे में नहीं पता है या सिर्फ वो घर में अनजान बनने का ड्रामा कर रही हैं।

Click on this link to watch the video

बता दें कि बिग बॉस के एक फुटेज में सपना चौधरी हिना खान और शिल्पा शिंदे को फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में बात करती हैं। इतना ही नहीं शिल्पा और हिना को तब हैरानी होती है, जब सपना कहती है कि उन्हें कंडोम के बारे में पता नहीं है। जिसे सुनकर शिल्पा और हिना को काफी ताजुब होता है। हिना, जिन्होंने इस बातचीत की शुरूआत की होती है वो सपना को इसके प्रयोग के बारे में भी और बताती है कि कैसे एक रिलेशनशिप में फिजिकल रिलेशनशिप के लिए कंडोम कितना उपयोगी है।

सपना को इस बात का पता ही नहीं है कि कंडोम सिर्फ पुरषों के लिए ही नहीं बल्कि महिलाएं भी इसका प्रयोग करती है। हिना को तब सबसे ज्यादा हैरानी होती है जब सपना पूछती है कि कैसे इस कंडोम को लगाया जाता है। जिसे सुनकर हिना कुछ कह ही नहीं पाती है। शिल्पा, सपना से कहती है कि आपको कंडोम के बारे में कैसे कुछ पता नहीं और आप कितने साल की है और कहा रहती है? फिर सपना कहती है वो दिल्ली में अपने परिवार से अलग रहती है। इतना ही नहीं यह सिलिसला यहीं नहीं थमता है वो सपना से कहती है आप किस तरह की किताबें पढ़ती है। वो कहती है उन्हें कार्टून बुक्स पढ़ने का बेहद शौक है।

तो वही सपना, हिना से कहती है कि वो बिग बॉस के घर में आकर काफी कुछ सीख गई हैं। साथ ही हिना उनसे कंडोम जैसे शब्द का प्रयोग घर में ना करने की हिदायत देती है। वैसे, सपना क्या वाकई में आपको कंडोम के बारे में पता नहीं है या सिर्फ भोली बनने का नाटक कर रही हैं।