TV न्यूज

Bigg Boss फेम आरती सिंह की शादी की तैयारियां शुरू, जानें मेहमानों की लिस्ट से लेकर हर एक अपेडट

बिग बॉस फेम आरती सिंह इस साल 25 अप्रैल को बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में आइए आपको आरती सिंह की शादी में इंडस्ट्री से शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट से लेकर वेडिंग की हर एक अपडेट बताते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2024, 11:56 AM IST
arti singh marriage function start
एक्ट्रेस आरती सिंह की शादी की तैयारियां शुरू

बिग बॉस फेम और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती सिंह बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आरती और दीपक की शादी इसी महीने 25 तारीख को होगी। आरती की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को आरती सिंह अपनी शादी का कार्ड लेकर काशी विश्वनाथ के मंदिर भी पहुंचीं थीं। कॉमेडियन भारती सिंह ने भी आरती और उनकी शादी के कार्ड की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है।

आरती सिंह की शादी का कार्ड

आरती सिंह की शादी में ये खास मेहमान होंगे शामिल

आरती सिंह की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के कुछ नाम भी सामने आए हैं। इनमें आरती के मामा और बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का नाम शामिल है। गोविंदा के अलावा आरती की दोस्त बिपाशा बसु अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी में शिरकत करेंगी। आरती की शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में कॉमेडियन डॉली सिंह, अयाज खान, रश्मि देसाई, समीर सोनी, नीलम कोठारी और शेफाली जरीवारा का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, टूट गई हड्डियां, अब ऐसी है हालत

ऐसी होगी आरती की बैचलर पार्टी

आरती सिंह की बैचलर पार्टी की थीम 'Be Fabulous' होगी। ये पार्टी आरती की भाभी और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह होस्ट करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरती की बैचलर पार्टी मुंबई के एक प्रियमियम रेस्टोरेंट में आयोजित की जाएगी।

Updated on:
19 Apr 2024, 11:56 AM IST
Published on: