TV न्यूज

Bigg Boss के घर में Nikki Tamboli के साथ खींचातानी, कपड़े हुए अस्त-व्यस्त, फोटो देख भड़के फैंस

Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस मराठी सीजन 5 से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शो में टास्क के दौरान निक्की तंबोली के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे फैंस भड़क गए हैं।

2 min read
Sep 13, 2024
निक्की तंबोली

Nikki Tamboli Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस मराठी का पांचवां सीजन चल रहा है, जिसमें एक्ट्रेस निक्की तंबोली भी हैं। वह आए दिन इस शो से सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में निक्की के गेम को ऑडियंस काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस के घर के अंदर हुए एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली के साथ कुछ ऐसा हो गया, जो बेहद शर्मनाक रहा। इसे देखकर फैंस भी अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

निक्की तंबोली के कपड़े हुए अस्त-व्यस्त

निक्की तंबोली बिग बॉस मराठी सीजन 5 की एक स्ट्रॉन्ग खिलाड़ी मानी जा रही हैं। वह आए दिन चर्चा में रहती हैं। इस बीच टेली चक्कर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस मराठी के सेट से निक्की तंबोली की कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसे देखकर फैंस भड़क गए हैं। दरअसल, एक टास्क के दौरान निक्की तंबोली और अन्य कंटेस्टेंट्स के बीच खींचातानी हुई। कंटेस्टेंट्स टास्क में इस कदर मगन हो गए थे कि उन्हें किसी चीज का ख्याल ही नहीं रहा। टास्क की खींचातानी के बीच निक्की का टॉप ऑलमोस्ट उतरने ही वाला था।

हरकत पर फैंस हुए नाराज

बिग बॉस मराठी के घर के अंदर निक्की तंबोली के साथ हुई इस हरकत को देखकर ऑडियंस भी खूब नाराज है। उन्होंने कमेंट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की है। इतना ही नहीं, ऑडियंस ने शो के होस्ट रितेश देशमुख को टैग भी किया है, साथ ही वीकेंड के वॉर पर इस मुद्दे पर स्ट्रिक्ट एक्शन लेने की अपील की है। एक यूजर ने लिखा, 'रितेश देशमुख जी देखिए… शो में लड़कियों को ऐसे ही इज्जत दी जाती है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निक्की तंबोली को न्याय मिलना चाहिए।'

Published on:
13 Sept 2024 02:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर