31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम के लिए LPG संकट बना मुसीबत, बंद करना पड़ा रेस्टोरेंट

Saba Ibrahim Restaurant Shut Down: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने एलपीजी सिलेंडर की कमी के कारण अपना रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' टेंपरेरी रूप से बंद कर दिया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 31, 2026

Saba Ibrahim Restaurant Shut Down

LPG की किल्लत के बीच दीपिका कक्कड़ की ननद ने बंद किया अपना रेस्टोरेंट। (फोटो सोर्स: ms.dipika/Saba Ibrahim)

Saba Ibrahim Restaurant Shut Down: शोएब इब्राहिम की बहन और टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने मुंबई के मीरा रोड स्थित अपने रेस्टोरेंट 'खुशामदीद' को अस्थाई रूप से बंद करने की बात की है। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की कमी और कुछ पर्सनल प्रॉब्लम्स के कारण उन्हें अपने रेस्टोरेंट को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। सबा इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि उनका 'खुशामदीद' 15-20 दिनों तक बंद रहेगा, और इस दौरान सबा और उनके पति खालिद नियाज इन समस्याओं का समाधान ढूंढने पर काम करेंगे।

सबा इब्राहिम ने अपना रेस्तरां 'खुशामदीद' अस्थायी रूप से बंद किया

अपने लेटेस्ट व्लॉग में सबा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की हो रही किल्लत के चलते रसोई के कामकाज पर असर पड़ा है। इसके अलावा, रेस्टोरेंट के इंटीरियर में कुछ समस्याएं, खासकर दीवारों की पैनलिंग में दरारों, के कारण उन्हें काम रोककर सब कुछ ठीक करवाना पड़ा। उनके पति खालिद ने कहा, “यह हमारे और आप सभी के लिए एक बुरी खबर है। हमें अपना रेस्टोरेंट बंद करना पड़ रहा है। हम इसे क्यों बंद कर रहे हैं? सबसे पहले तो, हमें पर्याप्त गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं, वे बहुत सीमित मात्रा में हैं। ये एक कारण है।” उन्होंने आगे बताया कि रेस्टोरेंट के इंटीरियर में भी कुछ समस्याएं थीं।

सबा इब्राहिम ने अपना रेस्टोरेंट बंद करने का कारण बताया

सबा ने आगे बताया, “जब आप कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, तो गलतियां होना स्वाभाविक है। उस समय हमारे पास पर्याप्त जानकारी नहीं थी, और इंटीरियर का काम करने वाले लोग भी नए थे। उन्होंने रेस्टोरेंट को शानदार लुक दिया और पैनलिंग का काम भी किया, लेकिन बीच में कुछ गैप रह जाने के कारण चूहे अंदर घुस आए। जब ​​हमने इस पर गौर किया, तो हमें एहसास हुआ कि हम इस तरह से रेस्टोरेंट नहीं चला सकते क्योंकि यह खतरनाक होगा। इसलिए हमने 15 दिनों के लिए रेस्टोरेंट को पूरी तरह से बंद करने का फैसला किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “और सिलेंडर भी नहीं मिल रहा है। हम पूरे समय तनाव में थे कि सिलेंडर नहीं मिल रहा है। सबके साथ हो रहा है, हमारे आस-पास के रेस्टोरेंट भी 2-3 दिन से बंद हैं। लेकिन चलो कोई न कोई रास्ता निकलेगा।” .

उन्होंने कहा, “हमें अपना रेस्टोरेंट, खुशामदीद, 15-20 दिनों के लिए बंद रखना होगा। अगली बार जब आप आएंगे, तो शायद आपको यह पहले जैसा न दिखे, लेकिन हम इसे यथासंभव पहले जैसा बनाने की पूरी कोशिश करेंगे।”