TV न्यूज

Bigg Boss New Host: बदल गया होस्ट, ये फेमस एक्टर आया नजर, नए प्रोमो का वीडियो हुआ रिलीज

Bigg Boss New Host: फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस' में इस फेमस एक्टर की एंट्री हो गई है। अब सलमान खान के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 May 2024, 10:16 AM IST
Bigg Boss New Host
Bigg Boss New Host

Bigg Boss New Host: बिग बॉस को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। इसमें बॉलीवुड के फेमस एक्टर की आवाज सुनाई देगी और वही इस पूरे सीजन को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके प्रोमो का वीडियो भी सामने आ गया है। जिसे देख लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे है। ऐसे में सलमान खान के फैंस भी चिंता में दिखाई दे रहे हैं। ये एक ऐसा शो है जिसकी पॉपुलैरिटी को कोई मात नहीं दे सकता। ये पूरा शो मराठी, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और बंगाली में टेलीकास्ट होता है।

बिग बॉस को ये फेमस एक्टर करेगा होस्ट (Bigg Boss New Host)

बिग बॉस के फैंस कई दिनों से ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ (Bigg Boss OTT 3) की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच अब बिग बॉस का प्रोमो सामने आ गया है। ये प्रोमो इंटरनेट पर बवाल काट रहा है, पर प्रोमो को देखते ही फैंस की पैरो तले जमीन खिसक गई है। क्योंकि इसमें सलमान खान नहीं बल्कि दूसरे एक्टर को होस्ट करते देखा जा रहा है। अब नए होस्ट का चेहरा भी रिवील हो गया है। इसमें एक्टर रितेश देशमुख नजर आ रहे हैं। कई लोग सलमान खान को याद कर रहे हैं तो कई रितेश देशमुख को देखकर काफी खुश हो रहे हैं।

अब नए होस्ट को देखकर अगर आप ये सोच रहे हैं कि उन्होंने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है तो ऐसा नहीं है। क्योंकि रितेश देशमुख हिंदी वाले बिग बॉस में नहीं बल्कि बिग बॉस मराठी सीजन 5 को होस्ट करेंगे। ये शो एक बार फिर टीवी पर वापसी करने वाला है। इस बार मराठी बिग बॉस में महेश मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) नहीं रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) दिखाई देंगे।


Updated on:
22 May 2024, 10:16 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’