TV न्यूज

बिग बॉस के सेट पर फूटा राखी सावंत का गुस्सा, बोली- छेड़ा तो कर दूंगी 200 करोड़ का मानहानि केस

आपको बता दें कि टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले 29 और 30 जनवरी को होगा। फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स हैं जो ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। इस लिस्ट में करण कुंद्रा, रश्मि देसाई, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश हैं।
2 min read
• •
Updated: 29 Jan 2022, 5:56 PM IST
rakhi.jpg
RAKHI SAWANT

राखी सावंत को लोग इंटरटेनमेंट क्वीन के नाम से जानते हैं। राखी सावंत काफी लंबे वक्त से इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे रोल निभाए तो वहीं कई आइटम सॉन्ग में भी परफार्म किया है। हालांकि पिछले काफी वक्त से वे किसी बड़े और खास प्रोजेक्ट में नजर नहीं आई हैं इसके बावजूद वे लोगों को इंटरटेन करने में पीछे नहीं हटी हैं। वर्क फ्रंट की नजर से देखा जाए तो पिछले कई सीजन से वो बिग बॉस में नजर आ रही हैं। हालांकि वे हर बार बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर ही शिरकत करती है।

सबसे पहले वे बिग बॉस सीजन 1 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। अब पिछले कई सीजन से वे इंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए बिग बॉस में नजर आती हैं। इसी के चलते इस सीजन में यानि कि सीजन 15 में भी वे नजर आईं।

हमेशा की तरह ही उन्होंने बिग बॉस के फैंस को बहुत इंटरटेन किया, लेकिन शो के फिनाले से कुछ दिन पहले ही वे बाहर हो गई। अब वे शो के फिनाले एपिसोड में नजर आने वाली हैं। इस बार वो पति रितेश संग फिनाले में शामिल हुई हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ब्लू लेदर गाउन में नजर आ रही हैं।

उनके ब्लू लेदर गाउन में नीचे की ओर फ्रिल लगी है। इसके साथ राखी ने हैवी मेकअप किया हुआ है और सिर पर गोल्डन बीड्स का हेडगियर पहना हुआ है। इस दौरान ये साफ दिखाई दे रहा है कि फिनाले स्टेज पर जाने के दौरान राखी को काफी मीडिया घेर लेती है। इसी बीच राखी के गाउन पर एक मीडियाकर्मी का पैर लग जाता है। इस पर राखी कहती हैं कि अगर किसी ने मुझे छेड़ा तो उस पर 200 करोड़ का मानहानि केस दर्ज करा दूंगी, हटो यहां से।

आपको बता दें कि टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' का फिनाले 29 और 30 जनवरी को होगा। फिनाले में छह कंटेस्टेंट्स हैं जो ट्रॉफी जीतने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। इस लिस्ट में करण कुंद्रा, रश्मि देसाई, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और तेजस्वी प्रकाश हैं।

अब देखना ये है कि इस बार फिनाले की ट्रॉफी कौन अपने साथ घर लेकर जाता है। सभी की दावेदारी इतनी जबरदस्त है कि बाहर लोग इस बार सटीक अंदाजा लगाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। हालांकि सीजन का फिनाले तो शूट हो ही चुका है, लेकिन दर्शकों के लिए इसका टेलीकास्ट 29 और 30 जनवरी की रातो को होगा।

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’