TV न्यूज

एक मुसलमान को क्यों दी हिंदू ग्रंथ महाभारत लिखने की जिम्मेदारी? बी आर चोपड़ा ने किया खुलासा

बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक सीरियल 'महाभारत' की कहानी को एक मुस्लिम लेखक ने लिखा था।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2024, 2:35 PM IST
Br chopra mahabharat
बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक सीरियल 'महाभारत'

बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' टीवी का ऐतिहासिक सीरियल है। इस सीरियल को सन 1988 में शुरू किया गया था। महाभारत सीरियल को आज भी हर घर में देखा जाता है। क्या आपको पता है कि बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल की कहानी को एक मुस्लिम लेखक ने लिखा था। महाभारत सिरिआयल की कहानी को लिखने वाले लेखक का नाम राही मासूम रजा था। आइए जानते हैं क्यों एक मुस्लिम लेखक से महाभारत जैसे हिन्दू ग्रंथ की कहानीम लिखाई गई थी।

बीआर चोपड़ा ने अपने सीरियल महाभारत के बारे में बात करते हुए बताया था कि उन्होंनें 'महाभारत' बनाने के लिए काफी रिसर्च की थी। सबकुछ समझने के बाद वह एक अच्छे नरेशन करने वाले आदमी की तलाश में जुट गए थे। कई लोगों ने उन्हें सलाह दी कि वह दिलीप कुमार से नरेशन करवा लें।



बीआर चोपड़ा कुछ तय करें उससे पहले ही उनके घर लेखक राही मासूम रजा आए थे। उन्होंने बीआर चोपड़ा से मुलाकात की और कहा, 'आपने नरेशन के बारे में सोचा, मैंने सोचा है और मैं आपको कुछ सुनाना चाहता हूं, कुछ लिखकर लाया हूं।'
बीआर चोपड़ा ने राही मासूम रजा को लाइन सुनाने की परमिशन दे दी।

बीआर चोपड़ा ने इस किस्सा को याद करते हुए बताया था, ' राही मासूम रजा ने जैसे ही पहली लाइन बोली- 'मैं समय हूं' हमने उसी वक्त सारी बंदिशों को जानते हुए यह तय कर लिया था कि सीरियल का नरेशन यही करेंगे। जब उन्होंने इतना अच्छा लिखा है तो 'महाभारत' लिखने की जिम्मेदारी भी उन्हें ही मिलना चाहिए।'

Updated on:
4 Apr 2024, 2:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब