TV न्यूज

जब प्रेग्नेंट चाहत खन्ना को पति ने घर से निकाला, देवर से अफेयर का लगाया आरोप

एक्टर करण मेहरा और निशा रावल के वैवाहिक जीवन में तूफान को देख, एक्ट्रेस चाहत खन्ना को भी आपबीती याद आ गई है। उन्होंने भी घरेलू हिंसा का सामना किया। उनके अनुसार पति फरहान ने उन पर शक किया और डिलीवरी के समय घर से निकाल दिया था।
2 min read
Jun 03, 2021
chahat_khanna.png

मुंबई। वैवाहिक जीवन में आम लोगों की तरह सेलेब्स को भी कई बार बुरा वक्त देखना पड़ जाता है। कई बार सेलेब्स अपनी घरेलू समस्या को पब्लिक की नजरों में आने से बचा लेते हैं, तो कई बार समस्या इतनी बढ़ जाती है कि घर का झगड़ा जमाने के सामने आ जाता है। ऐसा ही कुछ टीवी एक्ट्रेस निशा रावल और एक्टर रोहन मेहरा के मामले में देखने को मिला है। दोनों की लड़ाई सबके सामने आ गई। इस पर एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने भी दोनों को सलाह दी कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने अफेयर्स की चर्चा नहीं करनी चाहिए। साथ ही एक्ट्रेस को आपबीती भी याद आ गई। एक्ट्रेस ने भी अपने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।

फरहान मिर्जा से रचाया विवाह

दरअसल, चाहत खन्ना ने दो शादियां की थीं। पहली शादी टूटने क बाद साल 2015 में उन्होंने फरहान मिर्जा से विवाह रचाया। हालांकि ये शादी भी ज्यादा नहीं चली और साल 2018 में उनका रिश्ता खत्म हो गया। दोनों की दो बेटियां जोहर और अमायरा हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से इंटरव्यू में चाहत ने कहा था कि जब उनकी दोनों बेटियां हुईं तो उनके पति ने उनसे पूछा था कि ये उनकी बेटियां हैं कि नहीं। दूसरी डिलीवरी से एक दिन पहले उन्हें घर से बाहर निकाल दिया गया। डिलीवरी होने के चार दिन बाद भी यही हुआ। चाहत ने आरोप लगाया था कि वह कई बार उन्हें घर से बाहर निकाल देने के लिए कहते थे। मारपीट करते थे। उनका कहना था कि पति ने उन पर देवर से अफेयर होने का आरोप लगाया था। हर दूसरे दिन किसी ना किसी से नाम जोड़ देते थे।

'घर से अकेले बाहर नहीं जाने देते थे'

चाहत ने इस इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति कभी घर से अकेले बाहर नहीं जाने देते थे। उन पर नजर रखते थे और सोचते थे कि बाहर अकेली गई तो उन्हें छोड़कर न चली जाउं। घर के अंदर भी शक करते थे। चाहत के अनुसार, उन्हें डर लगता था कि कहीं लोग उनके बारे में अनाप-शनाप बातें न बनाएं। लोग कहेंगे कि उनकी दूसरी शादी में भी नहीं बन पाई। एक महिला को सामाजिक तौर पर कई बातें झेलनी पड़ती हैं। इस तरह चाहत ने आखिरकार फरहान से रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया।

Published on:
03 Jun 2021 11:18 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’