TV न्यूज

Chahatt Khanna और Urfi Javed में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं – ‘बहन-बेटी बनाने लायक नहीं’

इन दिनों टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) और उर्फी जावेद (Urfi Javed) के बीच सोशल मीडिया पर कॉल्ड वार देखने को मिल रहा है, जो इतना बढ़ गया कि चाहते ने उर्फी के लिए यहां तक कह दिया कि 'बहन-बेटी बनाने लायक नहीं'।
2 min read
• •
Updated: 19 Sep 2022, 4:50 PM IST
Chahatt Khanna और Urfi Javed में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
Chahatt Khanna और Urfi Javed में सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

सोशल मीडिया सेंसेशन कही जाने वाले उर्फी जावेद (Urfi Javed) और कई टीवी शो में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) के बीच काफी समय से सोशल मीडिया वार देखने को मिल रहा है। दोनों एक-दूसरे के लिए सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए वार-पलटवार करती रहती हैं। कुछ समय पहले चाहत ने उर्फी के लिए कुछ पोस्ट करते हुए कहा था कि 'बस लाइमलाइट चाहिए ऐसा करती है दीदी', जिसके बाद उर्फी ने भी एक्ट्रेस पर पलटवार करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने एक न्यूज साझा की, जिसमें चाहत का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) केस में जुड़ा है।

साथ ही उर्फी ने पोस्ट के साथ लिखा था कि 'सॉरी मैंने तुम्हारे डाइवोर्स के बारे में बात की। एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर पैसे और गिफ्ट्स लेने के लिए मैं तुम्हें क्यों सॉरी बोलूंगी। खुद को शर्मिंदा करना बंद करो। तुमने मेरे कपड़ों पर कमेंट किया था जबिक तुम पैसे के लिए एक इंसान से जेल में मिलती हो। मुझे लगता था कि मुझसे लड़ाई करना तुम्हारे करियर का हाइलाइटिंग पॉइंट होगा'।

उर्फी ने आगे लिखा कि 'लेकिन इस कॉन्ट्रोवर्सी को तो कोई पछाड़ ही नहीं सकता। तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर के नाम से जानी जाओगी और मैं एक वियर्ड कपड़ों वाली लड़की के नाम से। बाद वाला बेहतर है और मुझे दीदी मत कहो मैं तुमसे भी कई साल छोटी हूं आंटी'। उर्फी के जवाब के बाद अब चाहत खन्ना ने पलटवार करते हुए उर्फी को काफी खरी-खोटी सुना दी है।

यह भी पढ़ें:Salman Khan की 'टाइगर 3' के डायरेक्शन में अब नहीं है Ali Abbas Zafar का कोई रोल


चाहत खन्ना ने हाल में अपनी इंस्टाग्राम पर स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वो लिखती हैं 'बिना सच जाने पब्लिसिटी के लिए खबरों के बीच में कूद पड़ना एक तरह से खुद को ***** बनाने जैसा है. ब्रेनलेस से क्या ही बहस करना, अकल होती तो काम करती या शूट करती ना कि सेमी न्यूड सपॉटिंग्स करती. चलो कोई ना आप तो आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं अब दूसरों को ही आंटी बोल के खुश हो जाओ, अल्लाह अकल नवाजे आपको'।

बता दें कि उनकी ये स्टोरी भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। साथ ही अब लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उर्फी जावेद उनके इस पोस्ट का जवाब कैसे और कब देगी। दोनों के बीच ये कॉल्ड वॉर कब तक चलेगी। वहीं ठग सुकेश केस में चाहत खन्ना के अलावा एक्ट्रेस निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) का नाम भी सामने आ रही है, जिन्होंने सुकेश के काफी महंगे गिफ्ट्स लिए थे।

यह भी पढ़ें: 'कोई फर्क नहीं पड़ता', MMS लीक मामले पर बोलीं Akshara Singh

Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’