TV न्यूज

CID Trailer: सीआईडी सीजन-2 का पहला ट्रेलर रिलीज, अभिजीत बना दया की जान का दुश्मन

CID Trailer: फेमस जासूसी सीरियल सीआईडी के नए सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Oct 2024, 3:20 PM IST
CID Season 2 first Trailer out Abhijeet Shoots Daya ACP Pradyuman

CID Season 2 Trailer: मशहूर जासूसी सीरियल सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर फिर से शुरू होने जा रहा है। इसके साथ ही उसके पसंदीदा किरदारों की भी वापसी हो रही है जिन्हें फैंस दो दशकों से अधिक समय से पसंद करते आए हैं।

इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें एक अकल्पनीय ट्विस्ट भी दिख रहा है। अभिजीत और दया, जो कभी गहरे दोस्त थे, अब कट्टर दुश्मन बन कर आमने-सामने खड़े हैं। एसीपी प्रद्युमन दोनों को रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन फिर अभिजीत सामने खड़े दया पर गोली चला देता है।

सीआईडी का ट्रेलर

ऐसा क्यों हुआ ये तो सीरियल के फिर से ऑनएयर होने पर पता चलेगा। यहां देखिए ट्रेलर: 

सीआईडी में एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभाने वाले शिवाजी साटम ने कहा- ‘सीआईडी के इस सीजन में, दया-अभिजीत की अटूट जोड़ी टूट गई है और दोनों एक दूसरे के विरुद्ध खड़े हैं। सीआईडी की नींव हिल गई है, और एसीपी प्रद्युमन की दुनिया में बवाल मच गया है। छह साल बाद एसीपी प्रद्युमन के रूप में वापसी करके किसी सपने की तरह लग रहा है, क्योंकि इस किरदार को बहुत प्यार मिला है, और हम सस्पेंस और दिल को छू लेने वाले ड्रामा से भरे रोमांचक सफर का वादा करते हैं!’

कब शुरू हुआ था सीआईडी सीरियल

गौरतलब है कि सोनी चैनल पर सीआईडी की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। सीआईडी ऐसा सीरियल है, जिसे भारत का सबसे लंबा चलने वाला सीरियल होने का श्रेय प्राप्त है। इस सीरियल में शिवाजी साटम, दयानन्द शेट्टी और आदित्य श्रीवास्तव ने मुख्य किरदार निभाए हैं। ये सीरियल 20 वर्षों तक लगातार प्रसारित किया गया। 6 साल के बाद सीआईडी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापसी करने जा रहा है।

Updated on:
27 Oct 2024, 3:20 PM IST
Published on: