TV न्यूज

क्या से क्या हो गया! कपिल शर्मा शो छोड़ने के बाद सड़क किनारे मूंगफली बेच रहे सुनील ग्रोवर

डॉक्टर गुलाटी के नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) को भला कौन नहीं जानता है। इनका नाम बड़े कॉमेडियन्स की लिस्ट में शुमार है। इन्होंने ‘कॉमेडी नाइट विद कपिल’ में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी की भूमिका हर घर में अपनी पहचान बनाई, लेकिन अब कॉमेडियन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सबको चौका दिया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2022, 1:26 PM IST
comedian sunil grover selling peanuts on roadside fan shocked video viral
comedian sunil grover selling peanuts on roadside fan shocked video viral

डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी के किरदार से सभी को गुदगुदाने वाले सुनील ग्रोवर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इनका स्टाइल लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। कभी ये ट्रेन में तो कभी ये मेट्रो में सफर कर फैंस का मन मोह लेते हैं। अब इसका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ये सड़क किनारे मूंगफली बेचते नजर आ रहे हैं, जिसे देख सभी हैरान हैं।

सुनील ग्रोवर ने हाल ही एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मूंगफली बेचते दिख रहे हैं। वीडियो में वो मूंगफली भूंजते हुए भी देखे जा सकते हैं। वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ने लिखा- “खाओ, खाओ, खाओ” उनकी इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क किनारे मूंगफली की दुकान पर सुनील ग्रोवर जाते हैं और फिर वहां मूंगफली भूनने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल ने सारा अली खान संग कबूला रिश्ता!

जैकेट-टी शर्ट, जींस में मूंगफली भूनते सुनील ग्रोवर का ये टशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कॉमेडियन के इस वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं। लोग उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- सोचो कि मूंगफली लेने जाओ और वहां द सुनील ग्रोवर मिल जाएं।

एक शख्स ने सुनील को रोस्ट करते हुए लिखा- कपिल शर्मा का शो छोड़ने के बाद ऐसी हालत।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब सुनील ग्रोवर ने कोई चीज बेची हो इससे पहले वो गन्ने का जूस बेचते हुए और छोले-कुल्चे बेचते हुए नजर आ चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में कॉमेडियन फिल्म Goodbye में नजर आए थे। इस फिल्म में एक पुजारी के रोल में हैं। ये फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता लीड दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- प्रेगनेंट हैं कटरीना कैफ?

Published on: