कई बार उनको ऐसे फैंस भी मिल जाते हैं जो कि दीवानगी की हद पार कर देते हैं।
कभी-कभी स्टार्स फैंस की वजह से मुसीबत में पड़ जाते हैं। साथ ही कई बार उनको ऐसे फैंस भी मिल जाते हैं जो कि दीवानगी की हद पार कर देते हैं। ऐसे में उनकी वजह से स्टार्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे दीवाने फैंस से निपटना भी बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही कुछ 'भाबीजी घर पर हैं' की 'गौरी मेम' यानी अभिनेत्री सौम्या टंडन के साथ हुआ।
सौम्या टंडन से मिलने मुंबई पहुंचा फैन:
पिछले दिनों एक फैन सौम्या से मिलने के लिए भोपाल से मुंबई पहुंचा। मुंबई आकर वह सौम्या के घर पहुंच गया। अभिनेत्री के घर के नीचे पहुंचकर वह उनसे मिलने की जिद करने लगा। उस वक्त अभिनेत्री शूटिंग पर गई हुई थीं।
नहीं मिलने पर दी धमकी:
फैन अपनी पसंदीदा अभिनेत्री सौम्या से मिलने के लिए इस कदर उतारू हो गया कि उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी दे डाली। उसने धमकी दी कि अगर भाभी जी उनसे नहीं मिलीं तो वो अपने आप को चोट पहुंचाएगा। वह बिना कुछ खाये-पीये अभिनेत्री के घर के नीचे बैठा रहा।
पति के साथ पहुंची मिलने:
सौम्या जब रात को आठ बजे घर पहुंची तो उन्हें इस पूरी घटना के बारे में पता चला। उन्होंने अपने फैन से मिलने का तय किया। सौम्या उससे अकेले नहीं मिलना चाहती थीं। उन्होंने अपने पति के आने का इंतजार किया। जब सौम्या के पति घर पहुंचे तो वह उन्हें साथ लेकर फैन से मिलने नीचे पहुंची। उन्होंने उस फैन को खाना खिलाया और उसके माता पिता से बात कर ये सुनिश्चित किया कि वो सीधे अपने घर वापस चला जाए।
घर तक फैंस का आना गंभीर मामला:
सौम्या ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि उन्हें अक्सर अज्ञात लोगों के फोन आते रहते हैं। फोन तक तो ठीक है लेकिन घर तक फैंस का आना थोड़ा गंभीर मामला है। थोड़ा डरावना भी। सौम्या के मुताबिक वो अपने फैंस की भावनाओं को तो आहत नहीं कर सकतीं लेकिन अपनी प्राइवेसी का भी ध्यान रखना पड़ता है।
ये भी पढ़ें