TV न्यूज

दिव्यांका त्रिपाठी पर मगरमच्छ ने किया हमला, एक्ट्रेस के चेहरे और कलाई पर आई गंभीर चोट

शो 'खतरों की खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उनके चेहरे पर चोट के निशान नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस की ये तस्वीर देख उनके फैंस काफी चिंता में है।  

2 min read
Crocodile attacked Divyanka Tripathi while doing stunts
Crocodile attacked Divyanka Tripathi while doing stunts

नई दिल्ली। टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' जल्द ही ऑनएयर होने वाला है। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बार शो को लेकर फैंस के दिल में एक्शन को लेकर काफी सवाल हैं, क्योंकि इस बार शो में टीवी के कई जाने-माने सितारें दिखाई देने वाले हैं। अभी शो को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। वहीं शूटिंग के दौरान शो के कंटेस्टेंट्स तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। वहीं शूटिंग पूरी होने के बाद सभी कंटेस्टेंट्स कैपटाउन से वापस मुंबई लौट आए हैं। शूटिंग से घर लौटी टीवी की मशूहर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शो में हुए उनके साथ एक हादसे के बारें में बताया है।

मगरमच्छ ने किया दिव्यांका त्रिपाठी पर हमला

दरअसल, 'खतरों के खिलाड़ी 11' की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे और कलाई पर गहरे जख्म दिखाई दे रहे हैं। जिसे देखने के बाद एक्ट्रेस के फैंस चिंता में आ गए। तस्वीर को शेयर करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में बताया कि वो प्रकृति से इतना प्यार करती हैं कि वो क्रोकोडायल लेदर का यूज नहीं करती हैं। लेकिन इसके वो मगरमच्छ के दांत के निशान अपनी ठोड़ी और कलाई पर लिए घूमती रही।

पहले ही स्टंट में हुआ हादसा

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने कैप्शन के साथ कई हैश टैग का भी इस्तेमाल किया है। जिसमें उन्होंने #KhatronKeKhiladi11 #FearFactor #FirstStunt #MedalOfTheDay #CrocodileMarks। इससे ये पता चलता है कि दिव्यांका त्रिपाठी को ये चोट उनके पहले ही स्टंट के दौरान लगी है। दिव्यांका की इस पोस्ट पर उनके फैंस खूब लाइक का बटन दबा रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उन्हें अपना ध्यान रखने की बात भी कह रहे हैं।

को-एक्टर संग रचाई शादी

आपको बता दें दिव्यांका त्रिपाठी छोटे पर्दे का एक मशूहर चेहरा है। उन्हें मशूहर प्रोड्यूसर एकता कपूर ये हैं मोहब्बते में इश्तिा के किरदार में दर्शकों ने खूब प्यार दिया। जिसके बाद वो वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में दिखाई दी। एक्ट्रेस ने अपने ही शो के को-स्टार विवेक दाहिया से कुछ साल पहले ही शादी की थी। विवेक दाहिया से पहले एक्ट्रेस टीवी एक्टर शरद मल्होत्रा संग रिलेशनशिप में थीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बंटोरी थीं।

Published on:
21 Jul 2021 12:22 pm