TV न्यूज

तलाक के 15 साल बाद पहले पति के संग वापस लौटने पर दिलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी? बोली- वो इंटरेस्टेड है…

दिलजीत कौर अपने दूसरे पति के साथ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच दिलजीत कौर ने अपने बेटे जेडन के साथ पहले पति शालीन भनोट के पास वापस लौटने पर चुप्पी तोड़ी है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2024, 10:54 AM IST
Dalljiet Kaur- Shaleen Bhanot
Dalljiet Kaur- Shaleen Bhanot

एक्ट्रेस दिलजीत कौर की दो-दो शादियां हुई हैं लेकिन एक भी शादी ठीक से चल नहीं पाई। दिलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। शालीन से शादी करने के बाद उनका एक बेटा जेडन भी है। दिलजीत कौर ने शालीन भनोट से शादी के 6 साल बाद तलाक ले लिया था। दिलजीत कौर ने साल 2015 में बिजनेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी कर ली थी। दिलजीत की दूसरी शादी भी नाकामयाब होने की वजह से वो कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं। इसी बीच दिलजीत ने अपने पहले पति शालीन भनोट के पास वापस जाने पर चुप्पी तोड़ी है।

दलजीत कौर दूसरे पती निखिल पटेल के खिलाफ लड़ रही हैं कानूनी लड़ाई

दलजीत कौर ने अपने दूसरे पति निखिल पटेल के खिलाफ कानून लड़ाई लड़ रही हैं। उन्होंने अलग हो चुके दूसरे पति निखिल के खिलाफ मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में क्रुएलिटी और क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट का मामला दर्ज करवाया है। दिलजीत ने मामला दर्ज करने और उन्हें न्याय का आश्वासन देने वाली पुलिस का एक पोस्ट के जरिए आभार जताया। इस पोस्ट पर एक फैन ने दलजीत से पहले पति टीवी एक्टर और ‘बिग बॉस 16’ कंटेस्टेंट शालीन भनोट से बात करने की सलाह दी है। इस पर दिलजीत कौर ने चौकाने वाले जवाब दिया है।

शालीन भनोट के पास वापिस जाने पर दिलजीत कौर ने तोड़ी चुप्पी

दिलजीत कौर ने शालीन भनोट के पास वापिस जाने पर बताया है कि वो उनसे कनेक्टेड नहीं हैं। दिलजीत ने बताया है कि शालीन भनोट ने अभी तक अपने बेटे का भी हाल नहीं पूछा है। उनको कोई दिलचस्पी नहीं है कि उसका बेटा कैसा है और जेडन के साथ क्या हो रहा है। दिलजीत ने आगे कहा, "शालीन भनोट न तो मैसेज किया और न ही कभी मिलने आया। मुझे नहीं लगता कि वो इंटरेस्ट है कि उसके बेटे के साथ क्या हो रहा है। बहुत ही व्यस्त होगें।”

दलजीत कौर और शालीन भनोट की ऐसे हुई मुलाकात

दलजीत कौर और शालीन भनोट शादी के बाद 6 साल तक साथ रहे थे। दलजीत ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। दोनों के बीच इतने झगड़े थे कि मीडिया में खूब चर्चा हुई. दलजीत और शालीन की मुलाकात के एक सेट के शो पर हुई थी जिसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। दिलजीत और शालीन का एक बेटा है जिसका नाम जेडन है।

Updated on:
10 Aug 2024, 10:54 AM IST
Published on: