गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर दूसरी बार किलकारी गूंजी है। इस बात की जानकारी गुरमीत चौधरी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर दी है। देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee) अपनी बेटी लियाना के जन्म के कुछ ही महीनों के बाद मां बनी हैं।
एक्ट्रेस देबीना बनर्जी (Debina Bonnerjee) और एक्टर गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary) 7 महीने पहले ही माता पिता बने थे। देबीना ने बेटी को जन्म दिया था। उनकी बेटी का नाम लियाना है और एक बार फिर उनके घर में किलकारी गूंजी है।
शुक्रवार को देबिना ने नन्ही परी को जन्म दिया। इस बात की जानकारी गुरमीत ने अपने फैंस के साथ साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है।
अभिनेता ने लिखा, "हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। ऐसे समय में हम आपसे थोड़ी प्राइवेसी की मांग करते हैं, क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। अपना आशीर्वाद बनाए रखें और अपना प्यार बरसाते रहें।"
यह भी पढ़ें- सपना चौधरी डांस करने में थीं मगन अचानक बदतमीजी करने लगा शख्स
इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स और सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। 7 महीनों पहले ही देबीना ने बेटी को जन्म दिया है। लियाना का जन्म कपल की शादी के 11 साल बाद हुआ है और अब एक बार फिर देबीना ने खुशखबरी दे दी है। इस न्यूज से फैंस बेहद हैरान हैं।
आपको बता दें कि गुरमीत और देंबिना ने साल 2011 में शादी की थी। शादी करने से पहले भी दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। दोनों की मुलाक़ात काम के दौरान ही हुई थी।
सेट ‘रामायण’ पर दोनों एक दूसरे से मिले थे। जिसमें गुरमीत ने राम का किरदार निभाया था तो वहीं देंबिना ने सीता का रोल किया था। कैमरे पर राम और सीता का किरदार निभाने वाले कपल्स एक दूसरे से कब प्यार कर बैठे यह इन्हें भी नहीं पता चला।
देबिना ने शादी के 11 साल बाद बड़ी मुश्किलों के बाद पहली बच्ची को जन्म दिया था। उनकी प्रेग्नेंसी में काफी कॉम्प्लिकेशंस रहे थे। इसके अलावा देबीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, वे लास्ट साल 2020 में टीवी शो 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' में नजर आई थीं।
यह भी पढ़ें- अपनी इन 3 फिल्मों का स्कीवल बनाएंगे खिलाड़ी कुमार