TV न्यूज

दीपिका ने कपिल के सामने खोली रणवीर की पोल,कहा-सबके सामने फट गई थी पैंट और फिर..

एक्ट्रेस ने कहा, हम बार्सिलोना में एक म्यूज़िक फेस्टिवल में जा रहे थे। वहां रणवीर ने लूज पैंट पहन रखी थी और वो अजीब-सा डांस स्टेप कर रहे थे। तभी मुझे पैंट फटने की आवाज आई।
2 min read
Jan 01, 2020
deepika and kapil sharma
deepika and kapil sharma

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में वे द कपिल शर्मा शो पर गेस्ट बनकर पहुंची। शो में उनका शानदार स्वागत किया गया और बर्थडे सरप्राइज भी मिला। बता दें कि दीपिका का बर्थडे 5 जनवरी को आता है। कपिल ने दीपिका के साथ सेट पर न्यू ईयर भी मनाया।

शो में एक्ट्रेस ने पति रणवीर से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से शेयर किए। कपिल ने उनसे पूछा कि ऐसी अफवाह है कि वे अपनी इमरजेंसी किट में हर वक्त सुई धागा तैयार रखती हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वो रणवीर के कपड़े सिल सकें। क्योंकि रणवीर हमेशा मुश्किल डांस स्टेप्स करते रहते हैं।

इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'हां, यह सच है, और यह मेरे साथ हो चुका है। हम बार्सिलोना में एक म्यूज़िक फेस्टिवल में जा रहे थे। वहां रणवीर ने लूज पैंट पहन रखी थी और वो अजीब-सा डांस स्टेप कर रहे थे। तभी मुझे पैंट फटने की आवाज आई। फिर पार्टी के बीच में ही मैंने अपने बैग से सुई धागा निकाला और उनकी पैंट सिल दी। जहां आस-पास सभी लोग डांस करने में व्यस्त थे, मैं रणवीर की पैंट सिल रही थी।'

Published on:
01 Jan 2020 04:18 pm
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’