TV न्यूज

शो में लौटे कपिल शर्मा, बेटी की पहली झलक दिखाई अपनी फेवरेट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को

10 दिसंबर के दिन पापा-मम्मी कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni chatrath) कपिल शर्मा के घर बेटी ने लिया जन्म वापस शो में लौटे कपिल शर्मा (Kapil sharma) 'छपाक' (Chhapaak) के प्रोमोशन के लिए शो में पहुंची 'दीपिका पादुकोण' (Deepika padukone)  
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 2:51 PM IST
कपिल शर्मा ने दिखाई दीपिका पादुकोण को अपनी बेटी की तस्वीर
कपिल शर्मा ने दिखाई दीपिका पादुकोण को अपनी बेटी की तस्वीर

नई दिल्ली। कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और गिन्नी चतरथ (Ginni chatrath) एक बच्ची के माता-पिता बन चुके हैं। मंगलवार का दिन दोनों के लिए ही बेहद खास रहा। इस दिन उनकी बेटी ने उनके घर में जन्म लिया। इस बात की जानकारी कपिल शर्मा ने अपने ट्वीट कर दी। वैसे दिसंबर का ये सप्ताह कपिल और उनकी वाइफ गिन्नी के लिए और ज्यादा स्पेशल भी है क्योंकि आज यानी 12 दिसंबर को कपिल और गिन्नी की पहली शादी की सालगिराह है। पिछले साल कपिल और गिन्नी 12 दिसंबर के दिन शादी के बंधन में बंधे थे।सालगिराह के मौके पर वाइफ गिन्नी के लिए एक प्यार भरा लेटर भी लिखा हैं।

View this post on Instagram

Thank u 🙏🙏🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

खास बात ये है कि कपिल शर्मा ने बेटी के जन्म के बाद ही शो में वापसी करने का प्लान कर लिया था। लेकिन जिस खास मेहमान के साथ कपिल शर्मा ने वापसी की वो जानना बेहद जरूरी है। दरअसल 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में 'छपाक' (Chhapaak) का प्रोमोशन करने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आईं। जी हां, हम सब जानते हैं कि कपिल शर्मा दीपिका पादुकोण के कितने बड़े फैन हैं।

वहीं फोटोग्राफर विरल भयानी ने कपिल संग दीपिका की एक फोटो शेयर की है। जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या कपिल शर्मा ने दीपिका पादुकोण को अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। उस पोस्ट पर दीपिका रिप्लाई कर कहती हैं कि 'हां उन्होंने दिखाया- बेबी बहुत खूबसूरत है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की 'छपाक' को मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) डारेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है जिसे दर्शकों और बॉलीवुड की तरफ से काफी सराहना मिली है।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरे पास देने को सिर्फ दुआएं हैं’, कास्टिंग काउच पर छलका ‘अलादीन’ फेम गुलफाम खान का दर्द

कुशल टंडन से ब्रेकअप के महीनों बाद शिवांगी जोशी ने रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज प्यार छोड़ना बहुत आसान हो गया है

लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब