TV न्यूज

‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शादी के लिए बदला धर्म, शोएब के लिए बनी थीं ‘फैजा’

टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ का आज जन्मदिन हैं। एक्टिंग करियर शुरू करने से पहले दीपिका एयरहोस्टेस का काम करती थीं। दीपिका की पहली शादी 3 साल बाद ही टूट गई थी। जिसके बाद उन्होंने अपने को-एक्टर शोएब इब्राहिम से निकाह किया। जिसके लिए दीपिका ने अपने फैंस से एक बड़ी बात छुपाई। जानिए दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी से जुड़ा ये राज।
3 min read
Dipika Kakar Convert to Islam before Marriage
Dipika Kakar Convert to Islam before Marriage

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की लोकप्रियता किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने सीरियल ससुराल सिमर का से घर-घर में पहचान बनाई और दर्शकों का दिल जीत लिया। कुछ समय पहले दीपिका कक्कड़ रियलिटी शो बिग बॉस 12 में आईं और ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो के बाद दीपिका के लोकप्रियता और भी बढ़ गई। शो में लोगों को सिमर का किरदार निभाने वाली दीपिका को करीब से जाना। शो में अपनी पती और एक्टर शोएब इब्राहिम को लेकर उनका प्यार खूब दिखा। लेकिन जब दीपिका ने शोएब से शादी की थी। तब उन्होंने विवादों का सामना करना पड़ा था। चलिए दीपिका कक्कड़ से जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

पहले पति को तलाक देकर दीपिका कक्कड़ ने की दूसरी शादी

दीपिका कक्कड़ की शोएब इब्राहिम संग दूसरी शादी है। उन्होंने सबसे पहले रौनक सैम्सन से शादी की थी। शादी के बाद दोनों के बीच में मनमुटाव शुरू हो गया था। जिसके बाद दीपिका ने रौनक से तलाक ले लिया। साल 2011 में दीपिका के हाथ सीरियल ससुराल सिमर का आया। जहां उनकी मुलाकात उनके को-एक्टर शोएब इब्राहिम से हुई। दर्शकों को शोएब और दीपिका की जोड़ी खूब पसंद आई और शो सुपरहिट हो गया।

शूटिंग के दौरान हुआ दीपिका को शोएब से प्यार

शो में दीपिका शोएब की पत्नी के किरदार में नज़र आई थीं, लेकिन फिर दोनों ने असल जिंदगी में भी पति पत्नी बनने का मन बना लिया। दीपिका ने काफी लंबे समय तक शोएब को डेट किया और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। जैसा की सब जानते हैं कि दीपिका कक्कड़ हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं और शोएब इब्राहिम एक मुस्लिम परिवार से हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर खूब बवाल हुआ था।

इस्लाम धर्म कबूल कर दीपिका ने शोएब संग किया निकाह

शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए दीपिका कक्कड़ ने इस्लाम धर्म अपनाने का फैसला लिया। 22 फरवरी 2018 में दीपिका ने इस्लाम धर्म को अपनाते हुए शोएब संग निकाह कर लिया। दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाने की बात को काफी लंबे समय तक छुपाई, लेकिन जब ये बात मीडिया में आई तो दीपिका ने खुद इस बात को सामने से आकर कबूला। जिसके बाद सोशल मीडिया पर दीपिका को खूब ट्रोल किया गया। बताया जाता है कि दीपिका ने शादी के दौरान अपना नाम बदलकर फैजा रख लिया था और इसी नाम में उन्होंने शोएब संग निकाह पढ़ा था। लंबे समय तक दीपिका ट्रोल होती रहीं।

साथ में खुश हैं शोएब-दीपिका

फिलहाल, दीपिका शोएब संग काफी खुश हैं। शोएब और दीपिका का यूट्यूब चैनल भी है। जहां पर दोनों ही अपनी वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। आपको बतातें चलें कि दीपिका कक्कड़ धारावाहिक अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, कयामत की रात जैसे सुपरहिट शोज में भी काम कर चुकी हैं।

Published on:
06 Aug 2021 03:41 pm