
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Son name Ruhaan Ibrahim: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने 21 जून को बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से लौटने के बाद दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा किया। दीपिका ने एक वीडियो व्लॉग के जरिए बताया कि उन्होंने बेटे का नाम रूहान रखा है। जिसका मतलब दयालु होता है। दीपिका के इस वीडियो पर एक वर्ग के लोगों ने हल्की टिप्पणियां शुरू कर दीं। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने बेटे का मुस्लिम नाम रखने पर उन पर भद्दी टिप्पणियां की। जिसके बाद दीपिका ने ये व्लॉग हटा दिया है।
यूजर्स ने कहा- तैमूर ही रख लेतीं
दीपिका के बेटे के नाम रुहान इब्राहिम से खफा कुछ यूजर्स ने दीपिका को कहा कि तुम भी करीना की तरह तैमूर नाम ही रख लेंती। क्या तुमको कोई हिन्दू नाम नहीं मिला। सैफ और करीना के बेटे तैमूर के नाम पर भी काफी बवाल कटा था। कई लोगों को दीपिका के बेटे का नाम काफी पसंद भी आया लेकिन एक्ट्रेस अपने 25 दिन के बेटे के लिए ये आ रही निगेटिव कमेंट से असहज हो गईं। ऐसे में दीपिका ने व्लॉग हटा दिया।
टीवी इंडस्ट्री ने दी शोएब और दीपिका को बधाई
दीपिका और शोएब दोनों ही एक्टिंग की दुनिया से जुड़े हैं। दोनों ने काफी दिन तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों के माता-पिता बनने पर एक्टिंग की दुनिया के उनके सहयोगी गौहर खान, संभावना शेठ, शिवानी पटेल, अभिनेता दानिश कपाई, शिखा चौहान ने उनको शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर पाकिस्तानी मौलाना के नाम पर सना खान ने रखा बेटे का नाम, पाक में नहीं किसी मंत्री से कम हैसियत