पाकिस्तान के पंजाब से आने वाले तारिक जमील तब्लीग से जुड़े हुए हैं और दुनियाभर में हिन्दू, उर्दू, पंजाबी जानने वालों के बीच अच्छीखासी लोकप्रियता रखते हैं। सोशल मीडिया पर उनको काफी देखा जाता है। सना के एक्टिंग छोड़ने के पीछे भी तारिक जमील का प्रभाव है, इस बात को उन्होंने कुछ इंटरव्यू में माना भी है। ऐसे में अब सना ने बेटे को मौलाना का ही नाम तारिक जमील दे दिया है।