
Divyanka Tripathi Emotional On Husband Vivek Dahiya Career: टीवी की दुनिया की सबसे फेमस जोड़ियों में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपने रिश्ते की सादगी और बॉन्डिंग के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। इन दोनों कपल रियलिटी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में उन्होंने 2 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। जहां एक तरफ कपल मिलकर खुशियां मना रहा है वहीं, 'पति पत्नी और पंगा 2' दौरान एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब पति विवेक के करियर और पहचान को लेकर बात करते हुए दिव्यांका अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सकीं और रो पड़ीं और बोलीं कि मैं आपकी जिंदगी और करियर में एक रुकावट हूं।
पति पत्नी और पंगा 2 की एक भावुक बातचीत वाली वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें दिव्यांका त्रिपाठी रोती हुईं नजर आ रही है। जब शो में उनके पति विवेक ने दिव्यांका की तारीफ की तो अभिनेत्री इमोशनल हो गईं और उन्होंने विवेक दहिया की प्रतिभा की दिल खोलकर तारीफ की। उन्होंने माना कि विवेक एक बेहतरीन डांसर और कलाकार हैं और अपने काम के दम पर अलग पहचान पाने के पूरे हकदार हैं। इसके बावजूद उन्हें यह चिंता सताती है कि साथ आने के बाद विवेक की पहचान उनकी अपनी पहचान के नीचे दब गई है।
आंसुओं के बीच दिव्यांका ने कहा कि उन्हें कभी-कभी लगता है कि वह विवेक की जिंदगी में रुकावट बन गई हैं, जबकि उनका डांस और अभिनय दोनों ही शानदार हैं और वह बहुत कुछ डिजर्व करते हैं। दिव्यांका ने इस बात पर भी अपनी नाराजगी और झुंझलाहट जाहिर की कि कई बार लोगों द्वारा विवेक को केवल "दिव्यांका का पति" कहकर संबोधित किया जाता है। उन्होंने भावुक स्वर में सवाल किया कि आखिर लोग यह सब कब बंद करेंगे।
पत्नी को भावुक देख विवेक दहिया ने तुरंत उन्हें संभाला और भरोसा दिलाया कि उन्हें इस रिश्ते या साथ को लेकर कोई बोझ महसूस नहीं होता। विवेक ने साफ कहा कि उन्हें दिव्यांका का पति होने पर गर्व है। इससे पहले बातचीत में विवेक ने भी दिव्यांका की सराहना करते हुए कहा था कि उन्हें उन पर सच में बहुत गर्व है, क्योंकि वह बेहतरीन काम करती हैं और हर चीज में अपना सौ प्रतिशत देती हैं।
इस बातचीत के दौरान पुराना वाकया भी याद आया, जब कुछ साल पहले फोटोग्राफर्स के बीच दिव्यांका को तो तुरंत पहचान लिया गया था, लेकिन बुलाते समय एक पैपराजी विवेक का नाम भूल गया था। उस वक्त दिव्यांका ने हल्की नाराजगी के साथ माहौल को संभालते हुए पैपराजी से विवेक का नाम पूछा था और कहा था कि वह बिना भूले उनका नाम याद रखें।
बता दें, दिव्यांका और विवेक की मुलाकात फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, जहां दिव्यांका इशिता भल्ला के किरदार में पहले से ही बड़ा नाम थीं और विवेक एसीपी अभिषेक सिंह के रूप में जुड़े थे। दोस्ती से शुरू हुआ यह सफर प्यार में बदला और 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी के बाद दोनों 'नच बलिए 8' में भी साथ नजर आए।