TV न्यूज

Divyanka Tripathi का हुआ एक्सीडेंट, टूट गई हड्डियां, अब ऐसी है हालत

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का खतरनाक एक्सीडेंट हो गया है, जिससे उनके हाथ की हड्डियां भी टूट गईं। ये जानकारी खुद उनके पति विवेक दहिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
less than 1 minute read
Apr 19, 2024
Divyanka Tripathi accident
दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट

टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) का 18 अप्रैल को देर रात एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं और अब उनकी सर्जरी होगी। एक्ट्रेस के पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने खुद फैंस को सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है। एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस उनकी जल्दी रिकवरी की दुआएं कर रहे हैं।

लाइव सेशन कैंसिल कर पति विवेक पहुंचे दिव्यांका त्रिपाठी के पास

पति विवेक दहिया की सोपबॉक्स पीआर टीम ने भी इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिव्यांका की हेल्थ के बारे में और उनके पति के लाइव सेशन के बारे में जानकारी दी। टीम ने बताया, "विवेक दहिया का लाइव सेशन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कुछ घंटे पहले दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया था और अभी वो मेडिकल केयर में हैं। विवेक उन्हीं के साथ हैं।"

यह भी पढ़ें: TMKOC फेम एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

यहां देखें दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया का पोस्ट

Updated on:
19 Apr 2024 08:40 am
Published on:
19 Apr 2024 08:33 am