29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

TMKOC फेम एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, बहन ने वेंटिलेटर पर तोड़ा दम

'ताहक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की बहन डिंपल का निधन हो गया है। वो पिछले कुछ दिनों से काफी बीमार थीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 18 Apr 2024, 3:51 PM IST

TMKOC actress jennifer mistry sister death

TMKOC फेम जेनिफर मिस्त्री की बहन का हुआ निधन

'ताहक मेहता का उल्टा चश्मा' से फेमस हुईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल मुश्किल समय से गुजर रही हैं। जेनिफर की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है। डिंपल दिव्यांग थीं और वह काफी समय से बीमार भी चल रही थीं, जिसके बाद 13 अप्रैल को उन्होंने 45 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

10 दिनों तक वेंटिलेटर पर थीं जेनिफर की बहन

इस महीने की शुरुआत से ही जेनिफर की बहन डिंपल की हालत गंभीर थी। वो पिछले 10 दिनों से वेंटिलेटर पर थीं। उनका बीपी बहुत कम था और पित्ताशय में पथरी भी थी। डिंपल के इलाज का खर्चा लाखों में पहुंच गया था, लेकिन परिवार ने इस मुश्किल समय का सामना किया। हालांकि, कुछ दिनों बाद डिंपल को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। वहां 2 दिन तक हालत ठीक रहने के बाद अचानक डिंपल की हेल्थ बिगड़ती चली गई। डॉक्टर की कोशिशों के बाद भी डिंपल को बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने एक बार फिर किया देश का नाम रोशन, मिला ये सम्मान

जेनिफर मिस्त्री का वर्कफ्रेंट

जेनिफर मिस्त्री के करियर की बारे में बात करें तो उन्हें फिलहाल काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने तारक मेहता शो में मिसेज सोढ़ी का रोल निभाया था, लेकिन शो छोड़ने के बाद उन्हें कोई और रोल ऑफर नहीं हुआ। दरअसल, एक्ट्रेस ने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट केस किया था, जिसमें वह जीत भी गई हैं।