TV न्यूज

कभी संजय दत्त ने किया था रणबीर को सरेआम बेइज्जत! वही कर रहे हैं बायोपिक, जानिए वजह

संजू की शूटिंग शुरु होने से पहले संजय दत्त ने एक पार्टी में रणबीर कपूर की इंसल्ट कर दी थी।
2 min read
• •
Updated: 25 Apr 2018, 5:09 PM IST
sanju
sanju

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'संजू' को लेकर दर्शकों में गजब का क्रेज है। हाल ही में फिल्म का टीजर लांच हुआ है। मूवी में संजय दत्त की जीवन के हर पक्ष को दिखाने की बात कही जा रही है। रणबीर कपूर का लुक भी हूबहू संजय दत्त जैसा ही है। पहली बार में देखने से तो ऐसा लगता है कि खुद संजय दत्त ही एक्टिंग कर रहे हो। अब फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा हुआ है। दरअसल 'संजू' की शूटिंग शुरु होने से पहले संजय दत्त ने एक पार्टी में रणबीर कपूर की इंसल्ट कर दी थी।

पार्टी में की थी इंसल्ट
बात 2016 की है जब संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को कास्ट किया गया था। उस समय संजय दत्त ने रणबीर कपूर की यह कहकर इंसल्ट कर दी थी कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि उन्होंने तुम्हें कास्ट क्यों किया? उस पार्टी में फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी,डेविड धवन और कई दूसरे स्टार भी मौजूद थे।

रणबीर ने रिजेक्ट कर दी थी फिल्म

राजकुमार हिरानी ने बताया कि, उन्होंने इस फिल्म के लिए रणबीर को मैसेज किया और उनसे कहा था कि एक स्क्रिप्ट के सिलसिले में वह उनसे बात करना चाहते हैं। इस पर रणबीर कपूर ने जवाब दिया, 'मुझे उम्मीद है कि यह 'दत्त' बायोपिक नहीं होगी'। इसके बाद हिरानी ने एक और मैसेज करते हुए कहा, 'हां ये वही फिल्म है लेकिन इस बारे में मिल कर बात करते हैं'।

राजकुमार हिरानी ने आगे कहा, रणबीर ने जब फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो वह काफी इंप्रेस हुए और फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गए। रणबीर ने संजय दत्त के बारे में और उनसे जुड़ी कॉन्ट्रोवर्सी को सुना था और इस वजह से वह पहले इस फिल्म का हिस्सा बनने में कतरा रहे थे। हालांकि स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वह फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए। इसके साथ हिरानी ने यह भी बताया कि, उन्होंने रणबीर को चुनने का एक कारण यह भी था कि उन्हें कोई ऐसा एक्टर चाहिए था जो 21 साल की उम्र से लेकर 56 तक की उम्र में खुद को ढाल सके।

Published on: