रणबीर को पहचानना मुश्किल:
टीजर में कुछ सीन ऐसे हैं, जिनमें रणबीर कपूर को पहचानना मुश्किल हो रहा है। एक नजर में तो ऐसा लगता है कि स्क्रीन पर हम संजय दत्त को ही देख रहे हैं। टीजर में शुरू में एक सीन आता है। इसमें संजय दत्त बने रणबीर जेल से बाहर आते दिखाई देते हैं। उसे देखकर एक बार तो ऐसा लगा कि संजय दत्त ही जेल से आते दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य सीन में जब रणबीर जिम में एक्सरसाइज करते दिखाई देते हैं तो भी वे बिल्कुल संजय दत्त की तरह ही दिखते हैं।