एकता कपूर के बारे में खबरें हैं कि डयरेक्टर दूसरा बच्चा प्लान कर रही हैं। खबरों के मुताबिक उनका बेटा रवी अपना एक भाई या बहन चाहता है।
टीवी इंडस्ट्री की फेमस डायरेक्टरऔर प्रोड्यूसर एकता कपूर अपने बच्चे की सिंगल मदर हैं। एकता कपूर के बारे में खबरें आ रही हैं कि वो सेरोगेसी के जरिए दूसरी बार मां बनने वाली हैं। हालांकि जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तभी एकता के करीबी सोर्स का इस पर रिएक्शन आ गया और उन्होंने इस खबर की सच्चाई बताई है। आइए आपको भी बताते हैं कि क्या सच में एकता कपूर दूसरा बच्चा प्लान कर रही हैं?
एकता कपूर दूसरा बच्चा प्लान कर रही हैं ऐसी खबरें आ रहीं थीं। एकता के बेबी प्लानिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इनके करीबी का रिएक्शन आया। एकता कपूर के करीबी ने ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एकता के बेबी प्लान की खबरों को गलत बताया है। एकता के सोर्स ने बताया है कि उनके दूसरी बार मां बनने की खबरें गलत हैं ऐसी खबरें एक्सेप्ट नहीं की जाएगीं। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही फनी है जब लोग ऐसी झूठी खबरें लेकर आते हैं।
एकता कपूर की दूसरी बार मां बनने की खबर एक मीडिया संस्थान के जरिए आई थी। ऐसा भी कहा जा रहा था कि उनका 5 साल का बेटा रवी अपने लिए भाई या बहन चाहता है। एकता अपने पहले बच्चे रवी की इस ख्वाहिश को पूरा करना चाहती हैं। एकता कपूर ने अपने पहले बच्चे रवी को सरोगेसी के जरिए कंसीव किया था। एकता कपूर 48 साल की हैं। एकता ने इस उम्र तक शादी नहीं की है वो अभी कुंवारी हैं। एकता अपने बेटे रवी की सिंगल मदर हैं।