
Farhana Bhatt On Ekta Kapoor Next Naagin speculation: टीवी और मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित और लोकप्रिय फ्रेंचाइजी शोज में शुमार 'नागिन' को लेकर आए दिन कोई न कोई नई खबर और अटकल सामने आती रहती है। हाल ही में इस शो में अभिनेत्री फरहाना भट्ट के शामिल होने की चर्चाओं ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, अब खुद फरहाना भट्ट ने आगे आकर इन तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हैं और चल रही अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।
फरहाना भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया। उन्होंने उन सभी अटकलों पर विराम लगाया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह एकता कपूर की सीरियल नागिन में नागिन बनेंगी। ऐसे में फरहाना भट्ट ने स्थिति साफ करते हुए लिखा कि उनके 'नागिन' का हिस्सा बनने को लेकर काफी खबरें आ रही हैं, लेकिन इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस शो या प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ी हैं।
फरहाना भट्ट ने अफवाहों का खंडन करने के बावजूद उनका अंदाज बेहद शालीन और पॉजिटिव रहा। उन्होंने 'नागिन' की पूरी टीम के लिए अपना प्यार जताया और इस नए सफर के लिए उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। अक्सर किसी प्रोजेक्ट से नाम जुड़ने और फिर अलग होने की खबरों के बीच फरहाना का यह साफ और सौहार्दपूर्ण बयान फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, उनके फैंस निराश हो रहे हैं।
'नागिन' से जुड़ने की खबरों को खारिज करने के साथ-साथ ही फरहाना भट्ट ने अपने फैंस को अपने अगले काम की झलक का भी संकेत दिया है। उन्होंने लिखा कि वह जल्द ही अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में कुछ रोमांचक अपडेट्स शेयर करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
फरहाना ने अपने चाहने वालों का उनके प्यार और दिलचस्पी के लिए आभार जताया और सभी से जुड़े रहने की अपील की। अब जबकि यह साफ हो गया है कि फरहाना 'नागिन' में नजर नहीं आएंगी, ऐसे में दर्शकों की नजरें इस बात पर टिक गई हैं कि वह अगली बार किस नए प्रोजेक्ट के साथ स्क्रीन पर वापसी करती हैं।
बता दें, फरहाना भट्ट 'बिग बॉस 19' के बाद कलर्स टीवी के स्टंट-आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में एक मजबूत प्रतियोगी के तौर पर नजर आई थीं। इस शो बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं। वहीं, इस शो के विनर अविनाश मिश्रा बने थे।