TV न्यूज

Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

Ishwar Thakur in ICU: 'FIR' जैसे कॉमेडी शो में अपने किरदारों के लिए मशहूर एक्टर ईश्वर ठाकुर अभी किडनी की गंभीर बीमारी की वजह से ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं।
2 min read
Sep 23, 2026
Ishwar Thakur in ICU
‘FIR’ एक्ट्रेस कविता कौशिक के साथ ईश्वर ठाकुर की फोटो। (फोटो सोर्स: instagram- ishwar_comedy_official)

Ishwar Thakur Health Condition: 'भाभीजी घर पर हैं!' और 'FIR' जैसे कॉमेडी शो में काम करने वाले एक्टर ईश्वर ठाकुर अभी बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। किडनी की बीमारी के कारण उन्हें महाराष्ट्र के ठाणे में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत इतनी गंभीर है कि उन्हें ICU में रखा गया है।

'इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं'

हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उनकी बहन जयश्री ने बताया, "ईश्वर मेरे बड़े भाई हैं। सब कुछ 2020 में, कोविड लॉकडाउन से तीन महीने पहले, उनके पैर में एक जख्म होने से शुरू हुआ था। उन्हें डायबिटीज है, इसलिए जख्म ठीक नहीं हुआ और अब इन्फेक्शन पूरे शरीर में फैल गया है। दो-तीन दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई और हम उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए। तब से वे किसी भी तरह से रिएक्ट नहीं कर रहे हैं। हमने उनकी देखभाल में अपनी सारी जमा-पूंजी खर्च कर दी है, लेकिन अब हम और खर्च नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए हमें मदद की जरूरत है।"

उन्होंने आगे बताया कि शुरुआती जख्म की वजह से ईश्वर को फैटी लिवर की समस्या भी हो गई थी, जिससे वो पूरी तरह से उबर चुके थे। जयश्री ने आगे कहा, "लेकिन सेहत से जुड़ी दिक्कतें फिर से शुरू हो गईं। उनके शो 'FIR' और 'भाभीजी घर पर हैं!' के मेकर्स ने जितनी हो सके हमारी मदद की। उनके को-स्टार्स ने भी मदद का हाथ बढ़ाया। कविता कौशिक जी ने भी मदद के लिए अपील की थी, और इन्हीं सब वजहों से हम अब तक उनका इलाज करवा पाए हैं।"

चार सालों से आर्थीक तंगी से जूझ रहे हैं एक्टर

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, साल 2022 में कोविड 19 के दौरान ‘एफआईआर’, ‘भाबीजी घर पर हैं’ और ‘मे आई कम इन मैडम’ जैसे कॉमेडी शोज में काम कर चुके एक्टर ईश्वर ठाकुर गंभीर बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। किडनी की बीमारी के चलते उनके पैर सूज गए थे और उन्हें पेशाब रोकने में परेशानी हो रही थी। पैसे नहीं होने के कारण वो डायपर खरीदने में असमर्थ थे और पुराने अखबारों का इस्तेमाल कर रहे थे। ईश्वर ने बताया कि वो इलाज का खर्च नहीं उठा पा रहे थे। एक्टर के कई साथियों और सोनू सूद फाउंडेशन ने उस दौरान उनकी आर्थिक मदद की थी। हालांकि, अब उनकी बहन ने भी आर्थिक सहायता की अपील की है।

54 साल के ईश्वर अविवाहित हैं और अभी अपनी मां और छोटी बहन जयश्री के साथ रहते हैं, जो बीमारी के दौरान उनकी देखभाल कर रही हैं।

Updated on:
23 Sept 2026 05:14 pm
Published on:
23 Sept 2026 04:17 pm
Also Read
View All
‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस

कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर सलमान के भड़कने के बाद फूटा सोफिया हयात का गुस्सा, अभिनेता के लिए बोला आपत्तिजनक शब्द