TV न्यूज

बेतुका बयान: ‘इस्लाम में महिला की जगह पैरों में होती है’, यूजर के इस कमेंट पर गौहर खान ने दिया करारा जवाब

अभिनेत्री गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वह जैद के पैरों पर लेटी नजर आ रही है। एक यूजर ने इसे धर्म से जोड़कर एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की। एक्ट्रेस ने उसे सबक सीखाते हुए ब्लॉक कर दिया।

2 min read
May 19, 2021
gauhar_khan.png

मुंबई। अभिनेत्री गौहर खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैंं। पति जैद दरबार के साथ वह फोटोज ओर वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी पोस्ट पर प्यार लुटाते हैं। लेकिन कई बार ट्रोर्ल्स अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। हालांकि गौहर भी ट्रोर्ल्स को करारा जवाब देने में कभी नहीं हिचकती। हाल ही एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह पति के पैरों के बीच सिर रखकर लेटी नजर आ रही हैं। इसी पर एक ट्रोलर ने अजीबो-गरीब कमेंट करते हुए लिखा,'इस्लाम में महिला की जगह पुरुष के पैरों में होती है।' एक्ट्रेस ने न केवल इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया, बल्कि ब्लॉक भी कर दिया।

ट्रोलर ने किया धर्म से जुड़ा कमेंट
दरअसल, गौहर खान ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया। इसमें बिस्तर पर लेटे हुए जैद टेबलेट पर कुछ देखते दिखाई दे रहे हैं। उनके पांवों के बीच गौहर ने अपनी सिर रखा हुआ है और वीडियो बना रही हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा,'इस तरह का प्यार...हीहीहीही'। इस वीडियो पर फैंस ने जमकर कमेंट किए हैं। बहुत सारे फैंस ने जैद की टांगों की भी तारीफ की है। कई फैंस ने दोनों को क्यूट कपल बताया है। हालांकि एक ट्रोलर ने धर्म से जुड़ा कमेंट डाल एक्ट्रेस को ट्रोल करने की कोशिश की। ट्रोलर ने लिखा,'इस्लाम में महिला की जगह पुरुष के पैरों में होती है।'

धर्म में स्त्री-पुरुष को बराबर का दर्जा'
इस पर गौहर ने पलटकर जवाब देते हुए यूजर की बोलती बंद कर दी। एक्ट्रेस ने लिखा,'इसे दोस्ती, प्यार और साथ में आराम कहते हैं। इस्लाम में पुरुष और महिला को बराबर का दर्जा दिया गया है, न कोई ऊपर, न कोई नीचे। महिला, पुरुष के बराबर होती है, जिससे वो उसके दिल के करीब रह सके। कुछ भी बोलने से पहले सीखो और जानो।' इसके बाद एक और कमेंट करते हुए गौहर ने यूजर को ब्लॉक कर दिया। उन्होंने लिखा,' ये हारा हुआ इंसान किसी भी अच्छे और इज्जतदार जवाब के योग्य नहीं है।' अन्य फैंस ने भी ट्रोलर को लताड़ लगाई और इस मामले में एक्ट्रेस को सही बताया।

Published on:
19 May 2021 02:10 pm