TV न्यूज

Gauhar Khan ने 8 साल छोटे टिक-टॉक स्टार जैद दरबार संग रचाई सगाई, दिसंबर में करेंगे शादी

गौहर खान ने खुद अपनी सगाई की जानकारी दी है। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जैद दरबार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए गौहर ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है।
2 min read
gauhar_khan_zaid_darbar.jpg
Gauhar Khan Zaid Darbar

नई दिल्ली: बिग बॉस 7 की विनर व बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। काफी वक्त से ऐसी खबरें थीं कि वह फेमस टिक-टॉक स्टार जैद दरबार संग रिलेशनशिप में हैं। लेकिन अब दोनों की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

दरअसल, खुद गौहर खान ने अपनी सगाई की जानकारी दी है। गौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जैद दरबार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए गौहर ने बताया कि उनकी सगाई हो चुकी है। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे की ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दोनों के हाथ में गुब्बारे हैं। जिसमें से एक में लिखा हुआ है, उसने हां कहा। सगाई की खबर सामने आने के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स दोनों को बधाई दे रहे हैं। सुनील ग्रोवर से लेकर जय भानुशाली जैसे कई कलाकारों ने गौहर खान की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उन्हें सगाई की ढेर सारी बधाइयां दीं।

हाथों में हाथ डाले हुए आए थे नजर

गौहर खान और जैद दरबार दोनों काफी वक्त से चर्चा में हैं। दोनों को कुछ दिनों पहले गोवा से लौटते हुए एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले हुए बाहर आते हुए देखा गया था। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों 25 दिसंबर को शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं। शादी की रस्में 3 दिनों तक चलेंगीं। शादी से जुड़ी रस्में 22 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी, जिसमें परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के सारे फंक्शन मुंबई के एक होटल में किए जाएंगे। शादी में शामिल होने के लिए गौहर की बहन निगार भी दुबई से मुंबई पहुंचेंगी।

बता दें कि जैद दरबार म्यूज‍िक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। जैद गौहर से उम्र में 8 साल छोटे हैं। ऐसे में कुछ दिनों पहले स्माइल दरबार ने जैद और गौहर के रिलेशन को लेकर कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करना चाहते हैं तो मैं दोनों को आशीर्वाद क्यों नहीं दूंगा? दोनों बच्चे रिलेशनशिप में हैं। जैद 29 के हैं और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। स्माइल दरबार ने कहा कि अगर जैद खुश हैं तो वह भी खुश हैं।

Published on:
05 Nov 2020 02:49 pm