TV न्यूज

बिग बॉस के इस कंटस्टेंट की वजह से मुश्किल में पड़ी गौहर खान

गौहर खान अपने एक ट्विटर पोस्ट की वजह से लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Jan 2018, 10:27 AM IST
big boss 11
big boss 11

बिग बॉस 11 की समाप्ति के अब बस चंद दिन बचे है। घर के 4 कंटेस्टंटो में से सिर्फ एक के सिर चढ़ना है विजेता का ताज। इसी बीच बिग बॉस 9 की विजेता गौहर खान ने कुछ ऐसा कह दिया है कि सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बवाल मच गया है। दरअसल कुछ दिनों पूर्व आकाश ददलानी और शिल्पा शिन्दे के बीच कुछ बातों को लेकर बहस हो गई। आकाश ने समझौता करने की कोशिश भी की लेकिन शिल्पा इतने आसानी से कैसे मान जाती। शिल्पा ने इस बात का मुद्दा बना दिया जिसपर घर का भी माहौल काफी गर्म हो गया। शिल्पा शिन्दे ने आकाश को ये कह दिया कि- तुमको एक बार में बात समझ में नहीं आती है? बार -बार तुम वही हरकत क्यों करते हो? बता दें कि आकाश पर ये भी आरोप लग चुके हैं कि वो महिलाओं के अंडर गारमेंट्स सूंघते हैं।


ये सभी मामले आकाश ददलानी के घर से बाहर होने के बाद बिग बॉस के घर में तो शांत हो गया लेकिन घर के बाहर अब इन्ही मामलों को लेकर माहौल सनसनीखेज हो गया। दरअसल बिग बॉस 9 कि विजेता गौहर खान के आकाश ददलानी को सपोर्ट करने के बाद अब बिग बॉस के घर के अंदर का ही नहीं बल्कि बाहर का माहौल भी गर्म हो गया है। गौहर ने आकाश का सपोर्ट करते हुए ये कह दिया कि 'आकाश ने कुछ भी गलत नहीं किया है। वो दिल से पूरी तरह से साफ हैं।' बस गौहर ने ट्वीट क्या किया और पलक झपकते शुरु हो गया गौहर खान के ट्रोल होने का सिलसिला।

ट्विटर पर गौहर खान को लोगों ने शिल्पा के उलट आकाश का सपोर्ट करने पर काफी खरी खोटी सुनाई। यूजर्स ने लिखा- 'क्या आपने आकाश का गले लगाने का तरीका देखा है, आप कैसे कह सकती हैं कि वो गलत नहीं। Double Standard', एक यूजर्स ने ये लिख दिया -'आकाश लड़का है तो कुछ भी बोल सकता है क्या' तो किसी ने ये लिखा कि - 'नो का मतलब नो होता है। आकाश को समझना चाहिए, चाहे जानने वाले भी हो कोई दोस्त हो या गर्लफ्रेंड हो या बीवी ।इसके साथ ही लोगों ने गौहर को ये तक कह दिया कि क्या आपने पूरा एपिसोड देखा है? वैसे गौहर खान ने इस पर अभी कोई भी रिप्लाई नहीं किया है।

Updated on:
13 Jan 2018, 10:27 AM IST
Published on: