
big boss 11 hina khan shila shinde
बिग बॉस 11 का सफर अब अपने आखिरी हफ्ते में प्रवेश कर चुका है। शो के खत्म होने के बस 3 दिन ही बचे है। 3 दिन बाद शो का फिनाले है जिसके साथ ही पर्दा हट जाएेगा कि आखिर कौन होगा देश के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 11 का विनर। लेकिन शो के आखिरी हफ्ते में भी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शो की मजबूत कंटस्टेंंट हिना खान ने जाते-जाते शिल्पा शिन्दे के लिए कुछ ऐसा कह दिया है कि जिससे बवाल मच गया है । दरअसल शो के आखिरी टॉस्क को लेकर अर्शी खान की घर में वापसी हुई थी। 2 दिनों के लिए अर्शी घर में ही रुकी हुई थी। इसी दौरान हिना, विकास, आकाश और अर्शी किचन एरिया में मौजूद थे और किसी बारे में कर बात कर रहे थे। बातचीत का विषय थी शिल्पा शिन्दे और इसी बातचीत के दौरान हिना खान ने शिल्पा शिन्दे को कह दिया CALL GIRL
हिना किचन एरिया में बैठ कर शिल्पा के बारे में बात कर रहीं थी कि अब तो शिल्पा ऐसे बात करती है जैसे वो कोई CALL GIRL हो। जिसपर विकास ने कहा- 'हां, लेकिन पहले वो ऐसे बात नहीं किया करती थी।' हिना ने ये बात दबी आवाज में कहा लेकिन आखिर ऐसी बातें कहां छुपती हैं। हिना के लिपसिंग से साफ झलक रहा था कि हिना ने शिल्पा के लिए ये Abusive Word का इस्तेमाल किया है। जिसका किसी ने भी विरोध नहीं किया।
बता दें कि आखिरी एपिसोड काफी उतार चढ़ाव वाला रहा। शो के आखिरी टॉस्क 'अर्शी चाहती हैं' के विजेता बने विकास गुप्ता। दूसरी तरफ मिड विक एविक्शन में छुट्टी हो गई आकाश ददलानी की। अब सिर्फ 4 कंटस्टेंट हिना खान, विकास गुप्ता, शिल्पा शिन्दें और पुनीश ही फाइनलिस्ट में बचे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि आखिर बिग बॉस 11 का ताज किसके सर चढ़ेगा।
Updated on:
11 Jan 2018, 5:03 PM IST
Published on:
11 Jan 2018, 12:37 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.