BIGG BOSS 11का पहला पार्टीसिपेंट हुआ CONFIRM, शाॅपकीपर वाली चुटकी करेगी शो का आगाज...
जैसा की हम सब जानते हैं जल्द ही कलर्स टीवी पर रियेलिटी शो बिग बॅास ११ दस्तक देने वाला है। ऐसे में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं की शो में कौन सेलेब्रिटी पार्टीसिपेट करेंगे। पर आपको बता दें की इस शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है। आपने सोशल मीडिया की चुटकी को तो देखा ही होगा जो शॅाप कीपर संग वीडियो बनाकर लोगों को हंसाती हैं। जी हां आपने बिलकुल ठीक समझा, हम बात कर रहे हैं सोशल मीडिया के फेमस कॅामीडियन गौरव गैरा की । खबर है की वे इस बार बिग बॅास ११ में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेने वाले हैं।
इस खबर का पता आप खुद कलर्स पर चल रहे इस प्रोमो वीडियो से लगा सकते हैं। हाल में बिग बॅास ११ का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें आपको सलमान खान नहीं बल्कि पिंकी पडोसन दिखाई देंगी।
दरअसल कलर्स टीवी ने अपने इस प्रोमो में गौरव गैरा को पिंकी पड़ोसन के अंदाज में दिखाया है। वे इस प्रोमो में पिंक साड़ी में नजर आ रहे हैं। पिंकी पड़ोसन के पास बहुत सारी गॉसिप्स हैं। प्रोमो देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है की इस बार के सीजन में गौरव अपनी मस्ती से जनता को खूब हंसाने वाले हैं।
बता दें इस बार भी बिग बॅास ११ बॅालीवुड को सुल्तान सलमान खान होस्ट करेंगे यानी इस बार भी शो में सलमान कंटेस्टेंट्स की खिंचाई करते दिखाई देंगे।
इस बार 1 नहीं 2 बिग बॅास के घर होंगे
बता दें कि बिग बॅास 11 इस बार नई-पड़ोसी थीम लाया है जिसके चलते बिग बॅास में 1 नहीं बल्कि 2 घर बनवाए जाएंगे हैं। थीम को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बिग बॅास में आते ही कंटस्टेंट्स को दो अलग अलग घरों में भेज दिया जाएगा।
साथ ही इस बार बिग बॅास में उन आम लोंगो को बुलाया जाएगा जो कि सोशल मीडिया साइट्स पर खासा चर्चित हैं।
कहना गलत नहीं होगा की अब बिग बॉस के फैन्स के लिए इंतजार करना और मुश्किल हो गया है। अगर सलमान खान के करियर की बात की जाए तो बता दें हाल में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई थी जो कि बॅाक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन नहीं टिक पाई। जल्द ही सलमान और कटरीना कैफ की फिल्म टाइगर जिंदा है रिलीज होने वाली है, उम्मीद करते हैं कि ये फिल्म सलमान के पिछले नुकसान की भरपाई कर पाए।