3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रणबीर कपूर ही नहीं, इन 5 इंडियन सेलेब्स को भी हुआ पाकिस्तानियों से प्यार

रणबीर कपूर ही नहीं, इन 5 इंडियन सेलेब्स को भी हुआ पाकिस्तानियों से प्यार....

3 min read
Google source verification

image

Bhup Singh

Sep 22, 2017

Ranbir_Kapoor

Ranbir_Kapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की पाकिस्तनी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ स्मोकिंग करते हुए कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं। जिसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि रणबीर और माहिरा खान एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये तस्वीरें न्यूयॉर्क के होटल की हैं। असल में माहिरा और रणबीर के साथ होने की खबरें तभी से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से यह दोनों मार्च में आयोजित हुए ग्‍लोबल टीचर प्राइज इवेंट में साथ नजर आए थे। अब अचानक से दोबारा रणबीर और माहिरा की कुछ तस्वीरें इंटरनेट वायरल हो रही हैं। इन फोटो में माहिरा वाइट मिनी ड्रेस में और रणबीर ग्रे टीशर्ट में नजर आ रहे हैं।

इन फोटोज की सच्चाई जानने के लिए उनके पिता ऋषि कपूर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने ये फोटोज अभी ट्वीटर पर ही देखी हैं। मैं इन फोटोज के बारे में कुछ नहीं जानता। मेरे से इस बारे में सवाल क्यों रह रहे हों। आप उसी से सवाल किजिए तो इन तस्वीरों में नजर आ रहा है। वो ही इसका जवाब देंगे। लेकिन मैं आपको बता दूं कि रणबीर अगर किसी लड़की से मिलता है तो इसमें बुरा ही क्या है। वह चाहे जिस लड़की से मिल सकता है क्योंकि वह जवान है और अनमैरिड भी। हालंकि, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब कोई इंडियन सेलिब्रेटी किसी पाकिस्तानी के साथ रिलेशनशिप में है। यहां हम आपको पांच ऐसे इंडियन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो पाकिस्तानियों से कर चुके हैं प्यार...

सलमान खान और सोमी अली
बॉलीवुड के दंबग स्टार सलमान खान भी संगीता बिजलानी से ब्रेकअप के बाद सोमी अली को डेट कर चुके हैं जो पाकिस्तान से है। बताया जा रहा है कि ये दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस थे। लेकिन सलमान खान उस समय उभरती ही स्टार ऐश्वर्या रॉय से प्यार कर बैठे। सोमी इन दोनों की नजदीकियों को बर्दाश्त नहीं कर सकी और सलमान को छोड़कर यूएस चली गईं। कुछ साल पहले एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू मेें सोमी ने खुलासा किया था कि सलमान से उनका ब्रेकअप ऐश्वर्या रॉय की वजह से हुआ।

अश्मित पटेल और वीना मलिक
अश्मित पटेल को बॉलीवुड फिल्म मर्डर और जय हो के लिए जाना जाता है। अश्मित पटेल पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल वीना मलिक से नजदीकियों के लिए काफी सुर्खियों में रहा था। ये दोनों ही बिग बॉस सीजन—4 के कंटस्टेंट्स थे। उस समय उनके बीच प्यार पनपने की खबरें आई थी। इसके बाद 2011 में इनका ब्रेकअप हो गया।

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक
टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा उस वक्त सुर्खियों में छाई गई जब उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से एंग्जमेंट की घोषणा की। यह पहली बार 2004 में आॅस्ट्रेलिया के एक होटल में मिले थे। लेकिन इनकी मुलाकात बस कुछ ही मिनट हुई थी। इसके बाद 2010 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

इम्तियाज अली और इमान अली
इम्तियाज अली बॉलीवुड में फिल्म हाइवे और रॉकस्टार के लिए जाने जाते हैं। 2012 में वह अपनी पत्नी प्रीति से अलग हो गए थे। इसके बाद इम्तियाज अली की पाकिस्तानी एक्टर मॉडल इमान अली से नजदीकियां बढ़ी जो साल 2011 में शोएब मंसूर की फिल्म बोल में नजर आई थीं। इन दिनों का ब्रेकअप साल 2014 में हुआ।

रीना रॉय और मोहसीन खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस रीना रॉय ने साल 1983 में पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसीन खान से शादी कर अपने कॅरियर के पीक पर बॉलीवुड छोड़ने का निर्णय लिया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच मतभेद की खबर आने लगी। मोहसीन ने रीना के माध्यम से बॉलीवुड में एंट्री कर साथी और बटवारा जैसी फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद मोहसीन खान इंग्लैंड में ब्रिटिश नागरिकता के साथ सैटल होना चाहते थे, लेकिन रीना ने उनका साथ नहीं दिया। इसके बाद दोनों 90 के दशक में शुरूआती दिनों में अलग हो गए।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग