TV न्यूज

GHKKPM 28 Feb: भोसले परिवार के सामने खुला सवि का राज, अक्का साहिब गिरी मुंह के बल धड़ाम

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में सवी की सच्चाई का पता चल जाता है। सच जानने पर अक्का साहिब सई-विराट के लिए उल्टा-सीधा बोलेगी।  
2 min read
Feb 28, 2024
ghum_hai_kisikey_pyaar_meiin_28_february_spoiler.jpg
गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में सवी की सच्चाई का पता चलता है

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में सीरियल के आने वाले एपिसोड में सवि के कैफे में काम करने का खुलासा हो जाएगा। ये सच जान कर अक्का साहिब भड़क जाती हैं। उसके बाद सवी के पेरेंट्स सई-विराट के लिए उल्टा सीधा बोलेगीं। सवि पलटकर जवाब देगी और अक्का साहब उस पर हाथ उठा देगी। सवि पीछे हटेगी तो अक्का साहब गिर जाएंगी। आगे की स्टोरी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।


रिसेप्शन में अक्का साहब के ना आने पर सवि उन्हें मनाने जाएगी। उस पर अक्का साहिब सवी को गन्दी तरह से बात करके अपने कमरे से भगा देती हैं। लेकिन सवी के बार बार कहने पर अक्का मान जाती हैं। अक्का साहिब भी काफी परेशान होने का बाद रिसेप्शन में आ जाती है और वह बोलती है, 'हां... ईशान से मैं सबसे ज्यादा प्यार करती हूं।' अक्का साहिब को देखकर सब खुश हो जाते हैं, लेकिन अक्का साहिब ईशान के कान में बोल देती है कि वह यहां आई जरूर है लेकिन उसने सवि को माफ नहीं किया। इसके बाद सभी लोग खुश होकर केक कट करते हैं। पार्टी के मेहमान सवि की तारीफ भी करते हैं।


अक्का साहिब सबके सामने सवि को आशीर्वाद देती है। इसके बाद ईशान सवि को थैंक्यू बोलता है क्योंकि उसकी वजह से ही अक्का साहिब पार्टी में आती है। तभी पार्टी में रीवा के मां-पापा भी आ जाते हैं, जो अपनी बेटी से मिलते हैं। वह अपनी बेटी को साथ चलने के लिए बोलते हैं। तभी पार्टी में आए मेहमान राव साहेब से सवि का परिचय पूछते हैं। तब राव साहेब बोलते हैं, 'बहू का नाम तो आप जानते हैं। लेकिन ये हमारे कॉलेज की टॉपर है। यूपीएससी की तैयारी कर रही है। इनका परिवार बहुत इज्जतदार है। खानदानी अमीर है। बिजनेसमैन है।' ये सुनकर सवि हैरान रह जाती है और ईशान से बात करती है।


इस टीवीसीरियल के एपिसोड में आगे देखने के लिए मिलेगा कि रीवा की मां पार्टी में एक फैमिली को बात करते सुन लेती है कि सवि कैफे में वेटर की जॉब करती है और वह तभी हंगामा शुरू कर देती है। वह पहले तो तालियां बजाती हैं और फिर बताती है कि सवि एक कैफे में वेटर का काम करती है। सवी की सच्चाई जान कर अक्का साहिब सवी के पेरेंट्स को खूब सुनाती है। ये सुनकर सवी अपना गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पाती है। और अक्का साहिब को चुप रहने को बोलती है। सवी के इस बर्ताव पर अक्का साहिब सवी कोप मारने के लिए आगे बढ़ती हैं तो खुद से वो गिर जाती हैं। ये सब तमाशा ईशान खड़ा खड़ा देखता रहता है। ईशान किसी का साइड नहीं लेता दीखता है।

Published on:
28 Feb 2024 08:33 am
Also Read
View All
ट्रांसजेंडर पूजा शर्मा रेखा की कहानी पर छलके राजीव खंडेलवाल के आंसू, बोले- ‘मैं सिर झुकाकर माफी मांगता हूं’

’18 गोलियों के सहारे जिंदा था’, टीवी एक्टर प्रिंस नरूला का छलका दर्द, बोले- ‘शादी टूटने तक की आ गई थी नौबत’

आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के तलाक के खुलासे पर भड़कीं हिना खान, बोलीं- बहुत ही अजीब बात है

‘मुझे लगा मैं मर जाऊंगी’, भाग्यश्री ने शिल्पा शेट्टी के शो को हां कहने पर दिया बयान, बोलीं- मां के साथ वक्त बिताना चाहती थी

‘आखिर कब तक?’ महिला सुरक्षा पर फूटा टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य का गुस्सा, बोलीं- ‘गुनहगार को मिले कैपिटल पनिशमेंट’