TV न्यूज

मीडिया पर आग बबूला हुई हिना खान, धोखाधड़ी के आरोप पर कुछ यूं दिया जवाब

हिना खान पर एक न्यूज चैनल ने आरोप लगाया था जिसका जवाब हिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए दिया है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2018, 9:03 PM IST
hina khan
hina khan

टीवी की मशहूर अभिनेत्री और बिग बॉस कंटस्टेंट हिना खान इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में हिना से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल हिना खान पर एक न्यूज चैनल ने आरोप लगाया था जिसका जवाब हिना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी करते हुए दिया है।

दरअसल एक न्यूज चैनल ने हिना खान पर धोखाधड़ी लगाते हुए कहा था कि अभिनेत्री ने एक इवेंट के लिए 12 लाख की ज्वैलरी ली थी जिसे उन्हें वापस करना था लेकिन हिना ऐसा नहीं कर पाई हैं। जिसके लिए उन्हें कानूनी नोटिस भी भेज दिया गया है। न्यूज चैनल के इस खबर के बाद से ही हिना काफी गुस्से में हैं। जिसका जिक्र उनके पोस्ट देख कर भी हो जाता है।

हिना ने इस आरोप पर अपनी बात रखते हुए लिखा है, 'मैं हैरान हूं कि जो कानूनी नोटिस मेरे खिलाफ भेजा गया है। वो अब तक मेरे घर भी नहीं पहुंचा है। कानूनी नोटिस मेरे घर तो नहीं पहुंचा लेकिन सभी मीडिया हाउस पहुंच गए हैं। माफ कीजियेगा ये पैंतरा नहीं चलेगा।'

हाल ही में रीलिज हुआ है वीडियो

गौरतलब है कि हिना खान का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ है। म्यूजिक वीडियो का टाइटल भसूड़ी है। इसमें सोनू ठुकराल ने अपनी आवाज दी है । इसके निर्देशक रॉबी सिंह हैं तो वहीं शूटिंग की लोकेशन पंजाब का पटियाला है।

Updated on:
20 Jul 2018, 9:03 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’