सलमान की इस फिल्म का कनेक्शन है धड़क से:
'धड़क' फिल्म के शुरुआती आधे घंटे में जाह्नवी और ईशान के किरदार पार्थवी और मधु के बीच प्यार की शुरुआत को दिखाया गया है। वहीं मधु यानी ईशान अपने कॉलेज में पढ़ रही पार्थवी का पीछा करता है। लेकिन मधु के पिता ने उनको कसम दी थी जिसकी वजह से वह उससे दूर भी भागने लगता है। जब इसकी भनक पार्थवी को लगती है तो वह नाराज हो जाती है। इसके बाद रूठी पार्थवी को मनाने के लिए उससे मांगी मांगता है, इसके बाद पार्थवी सलमान खान की मूवी 'हम आपके कौन है' स्टाइल यही सवाल पूछती है कि आखिर मधु का उससे क्या रिश्ता है? वहीं बैकग्राउंड में इस फिल्म का आइकॉनिक म्यूजिक बजने लगात है। इसके बाद मधु इस सवाल का जवाब देने के लिए कई तरह के पैंतरे आजमाता है। इसी के साथ पार्थवी और मधु के नए रिश्ते की शुरुआत होती है।