17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैफ की बेटी सारा से कॉम्पिटिशन की बात पर जाह्नवी ने दिया ऐसा जवाब, हैरान रह गए सब..

दोनों स्टार किड के बीच जबरदस्त कॉम्पीटिशन होने की बातें की जा रही है
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jul 19, 2018

Jhanvi and sara

Jhanvi and sara

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर जहां इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन को लेकर बिजी हैं तो दूसरी ओर सैफ अली खान की बेटी सारा आली खान अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग निपटा चुकी हैं और अब अपनी दूसरी फिल्म 'सिम्बा'की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में वो ऑन स्क्रीन रणवीर सिंह के साथ दिखाई देने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। ऐसे में दोनों स्टार किड के बीच जबरदस्त कॉम्पीटिशन होने की बातें की जा रही है, लेकिन जाह्नवी कपूर ऐसा नहीं मानती हैं।

सारा की तारीफ:
फिल्म 'धड़क' के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी से पूछा गया कि क्या उनके और सारा के बीच किसी तरह का कोई कॉम्पिटिशन है तो इसका जवाब देते हुए जाह्नवी ने कहा कि उनके और सारा के बीच किसी भी तरह का कॉम्पिटिशन नहीं है। वो खुद एक दर्शक की तरह सारा अली खान की सभी फिल्में देखेंगी। जाह्नवी ने सारा की तारीफ करते हुए यहां तक कहा कि उनमें काफी संभावनाएं है और वो काफी सफलता हासिल करेंगी। इसके बाद जाह्नवी ने यहां तक कहा कि महिलाओं को हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करना चाहिए।

अभी साइन नहीं की दूसरी फिल्म:
जब जाह्नवी से पूछा गया कि क्या आपने दूसरी फिल्म साइन कर ली है तो उन्होंने कहा, 'मैंने इस बारे में काफी गॉसिप सुने हैं लेकिन कोई भी दूसरी फिल्म साइन नहीं की है। अभी मेरी प्राथमिकता सिर्फ 'धड़क' है। मैं इन दिनो सिर्फ अपनी पहली फिल्म को प्रमोट करने में लगी हुई हूं। अभी सिर्फ यही हमारे दिमाग में है।'

सारा की डेब्यू फिल्म भी इसी साल:
जाह्नवी के साथ ही सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान भी अपनी डेब्यू फिल्म 'कैदारनाथ' के साथ तैयार हैं। यह दोनो ही अभिनेत्री इसी साल बॉलीवुड में एंट्री कर रही हैं। सारा, इसी साल अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म 'कैदारनाथ' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं। साथ ही सारा अली ने अपने कॅरियर की दूसरी फिल्म 'सिंबा' भी साइन कर ली हैं। इस फिल्म वह रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं जाह्नवी इन दिनों 'धड़क' को प्रमोट करने में लगी हैं। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह फिल्म मराठी सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि शशांक खैतान डायरेक्ट कर रहे हैं।

श्रीदेवी ने मानी थी कॉम्पिटिशन की बात:
जब श्रीदेवी से जाह्नवी और सारा का एक ही साल में डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि कॉम्पिटिशन कभी खत्म नहीं हो सकता है। इस वजह से ही आप हमेशा अपना बेस्ट देने की कोशिश करते हैं।