TV न्यूज

कैंसर से जूझ रही Hina Khan ने शादी को लेकर किया पोस्ट, क्या कर लिया है विवाह?

Hina Khan Latest News: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है। इसमें उन्होंने शादी को लेकर बातें की हैं।
2 min read
• •
Dec 20, 2024
Hina Khan Latest News and Post about marriage Surfaces on Social media

Hina Khan Latest News: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं फेमस एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस को चौंका दिया है। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नहीं दो-दो स्टोरी शेयर की हैं।

इन दोनों में ही हिना खान ने शादी के बारे में लिखा है। इसके बाद से यूजर्स ये कयास लगाने लगे हैं कि क्या हिना खान ने शादी कर ली है।

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट

‘ये रिश्ता क्या कहलाता’ है फेम एक्ट्रेस हिना खान लगातार अपने फैंस को अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बताती रहती हैं सोशल मीडिया पर। उन्होंने अपनी लेटेस्ट स्टोरी फैंस के बीच खलबली मचा दी है। इसमें वो शादी के बारे में बातें कर रही हैं।

पहली स्टोरी में हिना ने लिखा - ‘देर से शादी करने के कारण कोई नहीं मरा बल्कि गलत तरीके से शादी करने के कारण कुछ लोग मरे’। वहीं दूसरी इंस्टा स्टोरी में एक्ट्रेस लिखती हैं- ‘डॉट डिस्टैब मैं शादीशुदा हूं। मैं बहुत डिस्टैब के लिए पूरी तरह तैयार हूं’ ये एक ऑटो पर लिखी बात है।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है। अब इन दोनों पोस्ट ने उनके फैंस को कंफ्यूज कर दिया है। उन्हें लग रहा है या तो वो शादी कर चुकी हैं या फिर शादी करने वाली हैं। वैसे वो कुछ दिनों पहले डेट पर भी गई थीं।

मगर अकेले। इस डिनर डेट पर वो अकेले गईं और अपना फेवरेट फूड भी इंजॉय किया। वैसे हिना खान के फैंस को बता दें कि वो अब जल्दी से रिकवर कर रही हैं। यानी वो स्वस्थ होने की राह पर हैं। 

Updated on:
20 Dec 2024 01:08 pm
Published on:
20 Dec 2024 12:50 pm
Also Read
View All
Ishwar Thakur in ICU: ‘FIR’, ‘भाभीजी घर पर हैं’, फेम एक्टर ईश्वर ठाकुर ICU में, परिवार ने कहा, ‘इलाज के लिए पैसे खत्म हो रहे हैं’

‘डर-डर के देखता हूं’, बेटी रिती को लेकर मनोज तिवारी के बयान के बाद लोगों ने किए मजेदार कमेंट, बोले- सबसे ज्यादा ईमानदार पिता है

‘हम दोनों अलग-अलग लोग हैं’, बिग बॉस के लिए सलमान खान से होस्टिंग टिप्स लेने को लेकर बोले पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली

यंग डीएसए ने बोला काजी तौकीर से भी ज्यादा बड़ा झूठ? साधारण हिंदी बोलने वाले वीडियो सामने आने के बाद भाषा पर उठे सवाल

पूर्व पत्नी माही विज के सपोर्ट में उतरे जय भानुशाली, बोले- ‘बेस्ट मदर’, मैरी कॉम से हुई थी ‘बिग बॉस 20’ में बहस