
Aishwarya Rai And Abhishek Bachchan: बीते कुछ महीनों से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के अनबन की खबरों लगातार आ रही थीं। ऐसी अटकलें थीं कि दोनों का तलाक होने वाला है। मगर ऐसी अफवाहों पर अब ब्रेक लग जाएगा।
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इसमें ऐश्वर्या ने कुछ ऐसा किया कि तलाक की अफवाह फैलाने वालों की बोलती बंद हो जाएगी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन तीनों साथ नजर आ रहे हैं। बच्चन फैमिली आराध्या के स्कूल के अंदर जाता दिख रही है इसमें।
इस दौरान ऐश्वर्या राय का दुपट्टा नीचे गिर रहा होता है, जिसे संभालते दिखे अभिषेक बच्चन। अमिताभ भी उनके साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो सबूत है कि ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच सब ठीक है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया है। इसमें लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अमिताभ बच्चन ने ही दोनों की सुलह करवाई है।
एक ने लिखा-ये देख कर बहुत खुशी हुई, दूसरे ने-लिखा फैमिली को साथ देख दिल को सुकून मिला, तीसरे ने लिखा- तलाक की अफवाह फैलाने वाले कहां हैं? एक अन्य ने लिखा-ये एक सामान्य फैमिली की तरह दिख रहे हैं।
इस वीडियो से पहले एक सेल्फी ने भी दोनों के झगड़े पर विराम लगा दिया था। इसमें अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या और उनकी मां के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ समय पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या राय के साथ अपने दूसरे बच्चे की प्लानिंग पर बातें करते दिख रहे थे।
Updated on:
20 Dec 2024 12:05 pm
Published on:
20 Dec 2024 11:27 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
