TV न्यूज

Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट से मचा तहलका, Cryptic पोस्ट आया सामने

Hina Khan-Rozlyn Khan News: कैंसर पीड़ित हिना खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
3 min read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 5:20 PM IST
Hina Khan-Rozlyn Khan News
Hina Khan-Rozlyn Khan News

Hina Khan-Rozlyn Khan News: टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन इस बीच मॉडल और एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उन पर कुछ सवाल उठाए हैं। उन्होंने हिना के कैंसर को लेकर संदेह जताया और कहा कि हिना ने अपनी बीमारी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी है। इस पर हिना खान ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया, लेकिन इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इशारों में अपना रुख साफ कर दिया है। आइए जानते हैं, पूरा मामला…

हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में क्या लिखा?

Hina-Khan-Latest-Post

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दो वीडियो क्लिप शेयर की है। पहली स्टोरी में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के एक इंटरव्यू का हिस्सा डाला। इसमें मधु चोपड़ा कह रही हैं कि लोगों की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए क्योंकि उनकी कोई अहमियत नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि लोग कुछ भी कहें, इससे उनकी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता।

Hina-Khan-Latest-Post

दूसरी स्टोरी में हिना ने शाहिद कपूर के एक इंटरव्यू का हिस्सा डाला, जिसमें शाहिद कह रहे हैं कि अगर कोई इंसान मतलबी या रूड है तो उसे अपने हाल पर छोड़ देना चाहिए, क्योंकि हर किसी को अपने कर्मों का जवाब ऊपर जाकर देना होता है। हिना ने इस वीडियो के साथ लिखा, ''सबका रिजिस्टर खुलेगा।'' यानी कि हिना ने इशारों में साफ कर दिया कि वह रोजलिन खान की बातों को गंभीरता से नहीं ले रही हैं और उन्हें अपने कर्मों पर भरोसा है।

रोजलिन खान ने हिना पर क्या आरोप लगाए?

रोजलिन खान ने हाल ही में इंटरव्यू में हिना खान के कैंसर को लेकर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि हिना ने बताया था कि उनकी सर्जरी 7-8 घंटे लंबी होगी, लेकिन इसके बाद उन्होंने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है।

रोजलिन ने यह भी कहा कि हिना ने कैंसर के बारे में जागरूकता फैलाने की बात कही थी, लेकिन उन्होंने अब तक इस बीमारी से जुड़े इलाज, कीमोथेरेपी या रेडिएशन थेरेपी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने हिना पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ अपनी फैंसी तस्वीरें शेयर कर रही हैं और असली जानकारी नहीं देती।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

रोजलिन खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग हिना खान का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि किसी भी इंसान को अपनी बीमारी के बारे में सबकुछ बताने की जरूरत नहीं होती। दूसरी तरफ कुछ लोगों का मानना है कि अगर हिना ने जागरूकता फैलाने का वादा किया था, तो उन्हें अपने इलाज की जानकारी भी साझा करनी चाहिए।

हालांकि, हिना खान ने सीधे-सीधे कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी यह इशारा कर रही है कि उन्हें इन आरोपों से कोई फर्क नहीं पड़ता। वह अपने तरीके से अपनी बीमारी का सामना कर रही हैं और किसी को सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं कर रही हैं।

Updated on:
11 Feb 2025, 5:20 PM IST
Published on: