28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अश्लील कमेंट करने वाले Ranveer Allahbadia का यूटर्न, मांगी माफी, वीडियो आया सामने

Ranveer Allahbadia News: समय रैना के शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में विवादित अश्लील टिप्पणी देने वाले यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। इस मामले पर विवाद के बाद यूट्यूबर ने माफी मांगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 10 Feb 2025, 4:55 PM IST

Ranveer Allahbadia Apologises Video

Ranveer Allahbadia Apologises Video

Ranveer Allahbadia News: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया हाल ही में कॉमेडी शो 'इंडिया गॉट लेटेंट' में की गई अपनी विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में रणवीर ने परिवार के बारे में एक भद्दी और अश्लील टिप्पणी की थी, जो तुरंत विवादों में आ गई।
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और इसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज कर दी गई। इसके साथ ही कॉमेडियन समय रैना और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा के खिलाफ भी शिकायत की गई है।

भद्दे मजाक के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी

इस विवाद के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी मांगी। वीडियो में उन्होंने कहा कि उन्हें वह टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी और उन्होंने इसे गलत बताया। रणवीर ने स्वीकार किया कि उनका कमेंट न केवल गलत था, बल्कि वह मजाक के लायक भी नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वह कॉमेडी करने के योग्य नहीं हैं और उन्होंने इस वीडियो के माध्यम से माफी मांगी है।

यह भी पढ़ें: यूट्यूबर Ranveer Allahbadia के कमेंट पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ”ये क्या गंध फैला रखी है”

'मैं यहां सिर्फ आप लोगों से माफी मांगने आया हूं'

वीडियो में रणवीर ने आगे कहा, वह कोई सफाई नहीं देने आए हैं, बल्कि केवल माफी मांगने आए हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत गलती थी और इस प्रकार के फैसले में चूक हो गई। रणवीर ने कहा कि वह जिम्मेदारी से कभी नहीं बच सकते और परिवार की इज्जत उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें: Ed Sheeran स्ट्रीट कॉन्सर्ट विवाद: बेंगलुरु पुलिस ने दिया ये जवाब, सिंगर बोल रहे कुछ और

क्या था पूरा मामला?

बता दें कि रणवीर इलाहाबादिया ने 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो में पेरेंट्स की इंटीमेट लाइफ पर विवादित टिप्पणी की थी। उनका यह बयान विवादों का कारण बना और इस पर उन्हें सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्म्स पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इसके बाद रणवीर ने माफी मांगी और वीडियो पोस्ट किया।