24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूट्यूबर Ranveer Allahbadia के कमेंट पर हुआ बवाल, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ”ये क्या गंध फैला रखी है”

Ranveer Allahbadia News: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया शामिल हुए। शो में रणवीर अल्लाहबादिया अपने वल्गर सवाल की वजह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Nisha Bharti

•

Updated: 10 Feb 2025, 1:12 PM IST

Ranveer Allahbadia News

Ranveer Allahbadia News

Ranveer Allahbadia News: यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है। हाल ही में एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवादों में घिर गए हैं। वे यूट्यूबर समय रैना के पैरोडी शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में शामिल हुए थे। इस शो में उनके साथ आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह और अपूर्व मुखीजा भी थे। इस शो में कंटेस्टेंट्स से मजाकिया अंदाज में सवाल-जवाब किए जाते हैं, लेकिन इस बार रणवीर के एक कमेंट पर बवाल मच गया।

रणवीर के बयान पर ट्रोलिंग

इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स रिलेशनशिप पर एक विवादित टिप्पणी कर दी। यह बयान सुनकर कई लोगों को गुस्सा आ गया और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई।

यह भी पढ़े: मौत का सामना कर रहे थे Salman Khan और बगल में सोता रहा भाई सोहेल, सोनाक्षी सिन्हा भी थी साथ

यूट्यूब पर कई क्रिएटर्स ने उनके बयान की निंदा करते हुए वीडियो बनाए हैं। वहीं, X (पहले ट्विटर) पर भी लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अश्लील और बेवजह का मजाक बतायाकर रणवीर को ट्रोल कर रहे हैं।

यूजर्स ने दी ये प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा, ''ऐसे सवाल अपने पापा से पूछना या अपनी गर्लफ्रेंड को उसके पापा से पूछने के लिए कहना। शर्म आनी चाहिए।''

दूसरे ने लिखा, ''आजकल की कॉमेडी सिर्फ गाली, अश्लीलता और बेशर्मी तक सीमित रह गई है। जसपाल भट्टी, जॉनी लिवर और राजू श्रीवास्तव जैसा ह्यूमर अब गायब हो गया है। ''

यह भी पढ़े: Ed Sheeran स्ट्रीट कॉन्सर्ट विवाद: बेंगलुरु पुलिस ने दिया ये जवाब, सिंगर बोल रहे कुछ और

एक और यूजर ने लिखा, ''यह बहुत ही भद्दा है। किसी को इन लापरवाह युवा आइकनों पर एफआईआर दर्ज करनी चाहिए।''

कुछ यूजर्स ने रणवीर इलाहाबादिया को बायकॉट करने की मांग की है और उनके पॉडकास्ट न देखने की अपील की है। हालांकि, रणवीर ने अब तक इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।