
अनुराग डोभाल का अस्पताल से वीडियो सामने आया। (फोटो सोर्स: deepakkathuria__/Instragram)
Anurag Dobhal Hospital Video: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट रह चुके और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ यूके07 राइडर ने बीते शनिवार, 7 मार्च को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कार दुर्घटना में घायल होने के बाद ख़ुदकुशी करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने गाजियाबाद के मसूरी इलाके में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर टोयोटा फॉर्च्यूनर चलाते हुए इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसे अपनी 'आखिरी ड्राइव' बताते हुए, 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार पकड़ी थी। एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्हें पास के सुभारती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक नए वीडियो में इंस्टाग्राम यूजर दीपक कथूरिया ने अस्पताल से एक क्लिप शेयर की है, जिसमें वो एक्सीडेंट के बाद हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए अनुराग डोभाल का हाथ पकड़े हैं और उनसे मुस्कुराने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अनुराग भी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति बोल रहा है कि, "दूसरा जन्म हो गया ना, अनुराग भाई।"
वहीं, एक दूसरे वीडियो में पॉपुलर यूट्यूबर सनी आर्य उर्फ तहलका भाई, भी अनुराग से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे। आपकी जानकारी के लिये बता दें कि सनी आर्य भी अनुराग के साथ बिग बॉस 17 में नजर आए थे। इसके अलावा फेमस इन्फ्लुएंसर थारा भाई जोगिंदर ने भी अस्पताल से सनी के साथ कई वीडियो शेयर किये हैं और फैंस से अनुराग के जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना करने का आग्रह भी किया।
बता दें, इंस्टाग्राम पर लाइवस्ट्रीम के दौरान, डोभाल को यह कहते हुए सुना गया, "मम्मी, अगर मैं अगले जन्म में आऊं, तो बस मुझे प्यार देना," इसके बाद उन्होंने अपनी कार की रफ्तार बढ़ा दी और कहा, "चलो आखिरी सफर पर चलते हैं।" वीडियो अचानक खत्म होने से कुछ क्षण पहले, उन्हें यह कहते हुए सुना गया, "हिम्मत थी लेकिन अब लोग ही नहीं बचेंगे। किसको फोन करूं?"
अनुराग की दुर्घटना हाल ही में उनके द्वारा लगाए गए आरोपों के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि इंटरकास्ट मैरिज के कारण उनकी फैमिली ने उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित है।
इसके अलावा डोभाल ने कहा था कि वो डिप्रेशन में थे और सुसाइड करने के बारे में सोच रहे थे, साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि उनकी मौत के लिए उनका परिवार जिम्मेदार होगा।
Updated on:
08 Mar 2026 12:07 pm
Published on:
08 Mar 2026 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
