TV न्यूज

कैंसर से जंग लड़ रहीं Hina Khan का लेटेस्ट पोस्ट देख फैंस की आंखों में आए आंसू, बोलीं- जीने के लिए…

Hina Khan Emotional Post: कैंसर से लड़ रही हिना खान ने साल के पहले दिन पोस्ट कर अपने फैंस को इमोशनल कर दिया। इसमें उन्होंने जीने के संघर्ष के बारे में बातें की हैं।
2 min read
• •
Updated: 2 Jan 2025, 11:45 AM IST
Hina Khan Shares Emotional Post For the new year about surviving storms

Hina Khan Emotional Post: ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज से जूझ रही हैं। उनका ट्रीटमेंट चल रहा है और इस जर्नी को अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट सामने आई है नए साल पर। उन्होंने इसमें जीने के संघर्ष के बारे में बात कर अपने फैंस को इमोशनल कर दिया।

हिना खान की लेटेस्ट पोस्ट

जानलेवा बीमारी से जूझ रहीं हिना खान ने इस बीमारी में मिल रहे दर्द के बाद भी हार नहीं मानी है। वो डटकर इसका समाना कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि उनके लिए साल 2024 कितना मुश्किल भरा रहा है। हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक नया वीडियो शेयर किया।

फैंस हुए इमोशनल

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- यहां जीवित रहने के लिए संघर्ष करना है। इस वीडियो में बताया गया है कि- इस नए साल में जब घड़ी में 12 बजेंगे तो मैं न केवल आने वाले साल को बल्कि खुद को भी ऊपर उठाऊंगी। क्योंकि इस साल ने मुझे जितना सोचा था उससे कहीं अधिक दिया है। इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर से इमोशनल कर दिया है।

उनके फैंस हिना की ये पोस्ट देख दुखी हो गए। लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने कमेंट में उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांगी हैं। कुछ लोगों की तो आंखें नम हो गई और उन्होंने रोने वाली इमोजी शेयर की।

विंटर वेकेशन से लौट आई है हिना खान 

वैसे हिना खान जल्द ही इस बीमारी से रिकवर कर जाएंगी। वो स्वस्थ होती जा रही हैं। हाल ही में वो विंटर वेकेशन के लिए अबु धाबी गई थीं, लेकिन अब वो भारत वापस आ गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- अब घर वापसी। उनकी ये पोस्ट भी वायरल हो गई थी।

Updated on:
2 Jan 2025, 11:45 AM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’