TV न्यूज

कैंसर से लड़ रही Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट देख भड़के लोग, बोले- शर्म करो रमजान में…

Hina Khan Instagram: हिना खान ने हाल ही में एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उनका पोस्ट देख लोग भड़क गए हैं। बहुत से लोग उन्हें रमजान का हवाला देते हुए ऐसा न करने की सलाह देते दिखे।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2025, 1:15 PM IST
hina khan
Hina khan

Hina Khan Latest Post: टीवी एक्ट्रेस हिना खान जो तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने हाल ही में रमजान के दौरान एक मजेदार रील शेयर की, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई।

इस पर बहुत से लोगों ने आपत्ति जताई है। इसमें हिना खान ने कुछ ऐसा किया जो कुछ लोगों को रास नहीं आ रहा है और वो ट्रोल होने लगीं।

हिना खान की रील पर बवाल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की। इसमें वो एक सफेद ड्रेस में ‘कभी खुशी कभी ग़म’ के एक सीन को रीक्रिएट करती दिखीं। इससे पहले, उन्होंने रमजान के दौरान इफ्तार और सहरी से जुड़ी रील्स शेयर की थीं।

हिना खान को लोगों ने किया ट्रोल

हिना खान को लोगों ने किया ट्रोल

फैंस को उनका मजाकिया अंदाज और पॉजिटिविटी पसंद आई, लेकिन कुछ लोगों ने इसे गलत बताया। हिना खान की रील पर कुछ लोगों ने उन्हें धार्मिक नसीहतें देनी शुरू कर दीं।एक यूजर ने लिखा, "आज बीमारी कम हो गई होगी, इसलिए अल्लाह को भूल गई?"दूसरे ने कहा, "रमजान है, कम से कम इस महीने में तो रील न बनाओ।" एक अन्य ने लिखा- "रमज़ान की थोड़ी बहुत शर्म कर लो मिस हिना खान अभी तबियत ख़राब में उसी उठी हो उसका सुकर अदा कर लो ये सब ना बनाओ।"

वहीं इस पोस्ट पर हिना खान के फैंस ने उन्हें सपोर्ट किया है। बहुत से लोगों ने हिना की तारीफ की और उन्हें प्रेरणादायक बताया। उनके एक फैन ने लिखा, "आप बहुत मजबूत हैं, ट्रोल्स की परवाह मत करें।"

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ करेंगी शादी का ऐलान?

हिना खान ने पिछले साल 2024 में तीसरे स्टेज के ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी साझा की थी।उन्होंने कीमोथेरेपी से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। हाल ही में वह बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आईं थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वो इसी शो में अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर सकती हैं, मगर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Updated on:
11 Mar 2025, 1:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
लव गिल संग विवाद के बीच स्काउट ओपी की मां ने दिया मैसेज, अकेले खेलने की दी हिदायत, लव बोलीं- जो घरवाले बोल रहे वही करो

‘अनुपमा’ फेम रूपाली गांगुली की तस्वीरों से AI ने बनाई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो? अभिनेत्री पहुंचीं बॉम्बे हाई कोर्ट

‘क्या सिर्फ सिंदूर लगाने से मैं अब मुस्लिम नहीं रही’, करवा चौथ मनाने पर ट्रोल हुई एक्ट्रेस शफक नाज ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

Anuj Thakur Last Post: निधन के बाद अभिनेता अनुज ठाकुर का आखिरी पोस्ट हुआ वायरल, बर्थडे को बताया था शानदार

स्काउट ओपी की मां ने लव गिल के रोने पर उठाए सवाल, बोलीं- ‘इतना रोने की क्या जरूरत है?’